• होम
  • विकसित भारत की ओर कदम, किसानों, महिलाओं और जनजातीय समुदाय से...

विकसित भारत की ओर कदम, किसानों, महिलाओं और जनजातीय समुदाय से सीधे संवाद में जुटे कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

श्री शिवराज सिंह चौहान
श्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'विकसित भारत संकल्प पदयात्रा' के अंतर्गत सीहोर जिले के ग्राम लाड़कुई, भादाकुई और छिंदगांवमौजी में आयोजित विविध जनसंवाद कार्यक्रमों में भाग लिया। इस पदयात्रा के दौरान वे अनेक जनप्रतिनिधियों, किसानों, महिलाओं और नागरिकों के साथ भारत माता की जय के जयघोष के बीच पैदल चले और देश को विकसित बनाने का संदेश दिया।

श्री चौहान ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों जैसे पीएम आवास योजना, स्व सहायता समूह, लखपति दीदी, मुद्रा योजना और पीएम विश्वकर्मा योजना से संबंधित हितग्राहियों से मुलाकात की। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों को योजनाओं का पूर्ण लाभ दिलाने का आश्वासन भी दिया और कहा कि जिन लाभार्थियों को अब तक पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, उनका सर्वेक्षण कर उन्हें योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

स्वच्छता, जल संरक्षण और जनभागीदारी से बनेगा आत्मनिर्भर भारत:

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य है कि भारत को एक शक्तिशाली, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाया जाए। उन्होंने कहा कि "विकसित भारत" का सपना तभी साकार होगा जब गांव-गांव में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि जैसी मूलभूत सुविधाएं मौजूद हों। इसके लिए केंद्र सरकार निरंतर योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने गांव, क्षेत्र और जिले को स्वच्छ बनाए रखें, जल संरक्षण करें और योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भाग लें।

योजनाओं की दी जानकारी और छात्राओं को किया सम्मानित:

पदयात्रा के दौरान श्री चौहान ने अनुसूचित जनजाति समुदाय के नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने पीएम सोलर योजना, स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी पात्र जनजातीय नागरिकों को योजनाओं का लाभ सरल और सुलभ प्रक्रिया के माध्यम से मिलना चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, केंद्रीय मंत्री ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली जनजातीय छात्राओं को सम्मानित भी किया।

वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी आमदनी:

ग्राम भादाकुई में आयोजित किसान संगोष्ठी में भाग लेकर श्री चौहान ने किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने फसल उत्पादन, खेती की तकनीक, और किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। जैविक खेती करने वाले किसानों के अनुभव भी सुने गए। इस कार्यक्रम में उपस्थित कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक तकनीकों के उपयोग, लागत घटाने और उत्पादन बढ़ाने के लिए सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक खेती अपनाकर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।

हर महिला बने 'लखपति दीदी' और आत्मनिर्भर: महिला सशक्तिकरण संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर महिला 'लखपति दीदी' बने और आगे चलकर 'करोड़पति दीदी' तक की यात्रा तय करे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए स्व सहायता समूहों से जोड़ा जाए, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम में कई महिलाओं ने अपने सफल अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे उन्होंने स्व सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक मजबूती प्राप्त की।

ये भी पढें- नैनो उर्वरकों से बढ़ाएं फसल उत्पादन – जानिए किसानों के लिए सलाह

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें