• होम
  • Weather today: सावधान! पंजाब, हरियाणा और यूपी में आज बारिश औ...

Weather today: सावधान! पंजाब, हरियाणा और यूपी में आज बारिश और तूफान का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

आज का मौसम
आज का मौसम

उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 27 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में व्यापक स्तर पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो कुछ स्थानों पर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। उत्तराखंड में भी 27 और 28 जनवरी को व्यापक वर्षा और हिमपात के आसार हैं।

भारी वर्षा और ओलावृष्टि की चेतावनी:

27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

पंजाब, हरियाणा से छत्तीसगढ़ तक मौसम का मिजाज बदलेगा:

आईएमडी ने पंजाब में आज का मौसम, हरियाणा और चंडीगढ़ में 27 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तरप्रदेश और राजस्थान में 30-40 किमी घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आषंका है। मध्यप्रदेश में 27 और 28 जनवरी तथा छत्तीसगढ़ में 28 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिष और बिजली गिरने की संभावना है।

पूर्वी और मध्य भारत का मौसम:

28 जनवरी को बिहार में गरज-चमक, बिजली और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 27 जनवरी को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में भी बिजली गिरने के आसार हैं।

न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान:

मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी संभव है। मध्य भारत में फिलहाल तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले दो दिनों में 2–3 डिग्री की गिरावट, इसके बाद 2–4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2–4 डिग्री की गिरावट, फिर अगले दो दिनों में 2–3 डिग्री की बढ़ोतरी और उसके बाद स्थिरता रहने की संभावना है। गुजरात में आगामी तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। देश के शेष हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

घना कोहरा, शीत लहर और कोल्ड डे की चेतावनी:

  1. उत्तराखंड में 27 जनवरी तक, हिमाचल प्रदेश में 28 से 31 जनवरी,

उत्तर प्रदेश में 27, 29 और 30 जनवरी, राजस्थान में 28 से 30 जनवरी और

बिहार में 29 से 31 जनवरी के दौरान: सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

  1. हिमाचल प्रदेश में 29 से 31 जनवरी तथा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 28 से 31 जनवरी के दौरान कुछ इलाकों में शीत लहर चल सकती है।
  2. 27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में कोल्ड डे (पूरे दिन ठंड का असर) की स्थिति बन सकती है।

FAQs:

Q1. पश्चिमी विक्षोभ क्या है?
पश्चिमी विक्षोभ एक मौसम प्रणाली है जो उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी लाती है।

Q2. किन राज्यों में ओलावृष्टि का खतरा है?
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में।

Q3. किसानों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
फसलों को ढकें, कटाई टालें और मौसम अपडेट पर नजर रखें।

Q4. कोहरा कब तक रहेगा?
उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में 27 से 31 जनवरी तक।

Q5. मौसम की ताजा जानकारी कहां मिलेगी?
IMD के अपडेट और Khetivyapar जैसे भरोसेमंद कृषि प्लेटफॉर्म पर।

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें