• होम
  • PM-KISAN 22वीं किस्त: 13 मार्च को 9.32 करोड़ किसानों के खाते...

PM-KISAN 22वीं किस्त: 13 मार्च को 9.32 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे 2,000 रुपये, जानें पूरा अपडेट

PM Kisan 22वीं किस्त
PM Kisan 22वीं किस्त

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 13 मार्च 2026 को Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। यह राशि असम के Guwahati से किसानों के खातों में भेजी जाएगी। इस किस्त के तहत देशभर के 9.32 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। यह भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किया जाएगा।

कुल सहायता राशि 4.27 लाख करोड़ रुपये के पार:

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि फरवरी 2019 में योजना की शुरुआत के बाद से अब तक किसानों के खातों में 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे भेजी जा चुकी है। 22वीं किस्त जारी होने के बाद यह कुल राशि बढ़कर 4.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पहली बार छोटे और सीमांत किसानों को सीधे आय सहायता देकर कृषि क्षेत्र में बड़ा और स्थायी बदलाव लाने की कोशिश की गई है। PM-KISAN योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान परिवार को हर वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है, जो सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचती है।

2.15 करोड़ से अधिक महिला किसानों को मिलेगा लाभ:

शिवराज सिंह चैाहान ने बताया कि इस योजना से किसानों को समय पर बीज, उर्वरक और कीटनाशक जैसे कृषि इनपुट खरीदने में मदद मिलती है। इसके साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी घरेलू जरूरतों को पूरा करने में भी यह सहायता उपयोगी साबित होती है। उन्होंने बताया कि 22वीं किस्त में 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसान लाभार्थियों को भी आर्थिक सहायता मिलेगी। इससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और गांवों में महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिला बड़ा सहारा:

केंद्रीय मंत्री के अनुसार विभिन्न स्वतंत्र अध्ययनों में भी यह सामने आया है कि PM-KISAN योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ी है, किसानों की कर्ज पर निर्भरता कम हुई है और कृषि निवेश को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि यह योजना पूरी तरह टेक्नोलॉजी आधारित और पारदर्शी है तथा भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से संचालित होती है, जिससे बिचौलियों की कोई भूमिका नहीं रहती।

किसान घर बैठे कर सकते हैं e-KYC:

किसानों की सुविधा के लिए PM-KISAN पोर्टल पर “Know Your Status (KYS)” मॉड्यूल उपलब्ध कराया गया है। इसके माध्यम से किसान अपने भुगतान की स्थिति, पात्रता, भूमि रिकॉर्ड, आधार लिंकिंग और e-KYC की जानकारी एक ही स्थान पर देख सकते हैं। e-KYC प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन आधारित मोबाइल ऐप भी शुरू किया गया है। इसके जरिए किसान बिना OTP या बायोमेट्रिक डिवाइस के घर बैठे e-KYC पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा कृषि मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया AI आधारित वॉयस चैटबॉट “Kisan-eMitra” 11 क्षेत्रीय भाषाओं में 24 घंटे किसानों को PM-KISAN से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करा रहा है।

केवल पात्र किसानों तक ही पहुंचे योजना का लाभ:

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार इस बात पर विशेष ध्यान दे रही है कि योजना का लाभ केवल वास्तविक और पात्र किसानों तक ही पहुंचे। इसके लिए समृद्ध किसानों के लिए “स्वैच्छिक सरेंडर” की सुविधा भी शुरू की गई है। साथ ही गलती से योजना छोड़ने वाले किसानों के खातों को फिर से सक्रिय करने की व्यवस्था भी बनाई गई है, ताकि कोई भी पात्र किसान लाभ से वंचित न रहे।

केंद्रीय मंत्री ने देशभर के किसानों से अपील की कि वे PM-KISAN पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी सत्यापित करें और जल्द से जल्द e-KYC पूरा करें, ताकि 13 मार्च को जारी होने वाली 22वीं किस्त समय पर उनके खातों में पहुंच सके।

FAQs:

Q1. PM-KISAN 22वीं किस्त कब जारी होगी?
13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यह किस्त जारी की जाएगी।

Q2. PM-KISAN 22वीं किस्त में किसानों को कितनी राशि मिलेगी?
हर पात्र किसान को 2,000 रुपये की राशि सीधे बैंक खाते में मिलेगी।

Q3. कितने किसानों को इस किस्त का लाभ मिलेगा?
करीब 9.32 करोड़ किसान परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।

Q4. PM-KISAN 22वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
किसान PM-KISAN पोर्टल पर जाकर Know Your Status सेक्शन में अपनी भुगतान स्थिति देख सकते हैं।

Q5. अगर e-KYC पूरा नहीं है तो क्या होगा?
यदि e-KYC पूरा नहीं किया गया है तो PM-KISAN 22वीं किस्त की राशि रुक सकती है, इसलिए किसानों को जल्द e-KYC पूरा करना चाहिए।

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें