प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की अगली किस्त को लेकर किसानों में उत्सुकता बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही योजना की 22वीं किस्त जारी की जा सकती है। हालांकि कई ऐसे किसान भी हैं जिन्हें इस बार योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसके पीछे मुख्य कारण ई-केवाईसी पूरा न होना, फार्मर आईडी न बनवाना या योजना के नियमों का पालन न करना बताया जा रहा है। पीएम किसान योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके तहत किसानों को 2-2 हजार रूपये की किस्त दिए जात हैं, जिसमें हर साल 6 हजार रूपये मिलते हैं।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है या फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, उन्हें योजना की 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसलिए पात्र किसानों को जल्द से जल्द इन प्रक्रियाओं को पूरा करने की सलाह दी गई है, ताकि उनकी किस्त समय पर खाते में पहुंच सके।
योजना के नियमों के अनुसार एक ही किसान परिवार में केवल एक व्यक्ति को ही पीएम किसान योजना का लाभ दिया जाता है। यहां परिवार का अर्थ पति, पत्नी और उनके नाबालिग बच्चों से है। यदि परिवार के एक से अधिक सदस्य योजना का लाभ ले रहे हैं तो ऐसे मामलों में लाभ रोका जा सकता है।
अगर किसी किसान को सरकारी नौकरी मिल जाती है या वह आयकरदाता बन जाता है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं रहता। इसी प्रकार यदि किसी किसान को किसी अन्य सरकारी योजना के तहत प्रतिमाह 10 हजार रुपये या उससे अधिक की पेंशन मिलती है, तो उसे भी पीएम किसान योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
कब आ सकती है 22वीं किस्त:
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 मार्च के आसपास पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी किए जाने की घोषणा हो सकती है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के असम दौरे के दौरान इस संबंध में घोषणा की जा सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
FAQs:
1. PM Kisan 22nd Installment कब आएगी?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मार्च 2026 में, संभवतः 13 मार्च के आसपास किस्त जारी हो सकती है।
2. पीएम किसान योजना में कितनी राशि मिलती है?
इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये मिलते हैं, जो 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं।
3. क्या ई-केवाईसी जरूरी है?
हाँ, PM Kisan 22nd Installment पाने के लिए ई-केवाईसी पूरी करना अनिवार्य है।
4. एक परिवार में कितने लोगों को लाभ मिलता है?
योजना के नियम के अनुसार एक ही परिवार से केवल एक सदस्य को लाभ दिया जाता है।
5. किन किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलता?
सरकारी नौकरी करने वाले, आयकरदाता और 10 हजार रुपये से ज्यादा पेंशन पाने वाले किसानों को योजना का लाभ नहीं मिलता।