• होम
  • Tamatar ka bhav aaj ka: टमाटर के मंडी भाव (3 मई, 2025) मध्यप...

Tamatar ka bhav aaj ka: टमाटर के मंडी भाव (3 मई, 2025) मध्यप्रदेश और दिल्ली की मंडियों में कहां मिला सबसे अच्छा रेट?

आज का टमाटर का भाव
आज का टमाटर का भाव

टमाटर उत्पादकों के लिए जरूरी जानकारी कीमतों में आई तेजी:

गर्मी का मौसम जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे ही टमाटर की मांग भी तेज़ होती जा रही है। 3 मई 2025 को मध्यप्रदेश और दिल्ली की मंडियों में टमाटर के रेट्स में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। कुछ मंडियों में दाम ₹2000 तक पहुंच गए, वहीं कुछ जगहों पर ₹300 से ₹500 तक ही सीमित रहे। टुडे मंडी भाव के अनुसार, उच्च गुणवत्ता वाले टमाटर को बेहतर रेट मिले, जिससे किसानों को कुछ मंडियों में अच्छा लाभ हुआ।
इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि किस मंडी में कौन-सी किस्म के टमाटर को क्या भाव मिला, और कहां किसानों को मिला सबसे ज़्यादा फायदा। अगर आप लेटेस्ट मंडी प्राइस पर नजर रखते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

मध्यप्रदेश की मंडियों में टमाटर के ताज़ा भाव 3 मई 2025: 

मंडी का नाम आवक (टन में) वैरायटी न्यूनतम मूल्य (₹/क्विंटल) अधिकतम मूल्य (₹/क्विंटल)
देवास (F&V) 1.4 Other 400 1000
इंदौर (F&V) 42 Other 600 1800
जावरा (F&V) 0.3 टमाटर 1500 2000
खुरई (F&V) 2.5 देसी 300 500
महू (F&V) 0.4 टमाटर 800 2000
सीहोर (F&V) 0.15 देसी 800 1200
सेंधवा (F&V) 0.5 हाइब्रिड 500 1000
सिराली (F&V) 0.2 टमाटर 950 1000

 

दिल्ली (NCT of Delhi) में टमाटर के ताज़ा भाव:

मंडी का नाम आवक (टन में) वैरायटी न्यूनतम मूल्य (₹/क्विंटल) अधिकतम मूल्य (₹/क्विंटल)
केशोपुर 150.72 टमाटर ₹ 600 ₹ 1,400

 

कहां मिला सबसे ऊंचा भाव?

  • जावरा (MP) और मउ (Mhow) मंडियों में टमाटर के अधिकतम भाव ₹2000/क्विंटल तक पहुंचे, जो आज का सबसे ऊंचा रेट रहा।
  • इंदौर और केशोपुर (दिल्ली) में भी ₹1800 और ₹1400 तक के अच्छे दाम मिले।

 न्यूनतम रेट कहां रहा?

  • खुरई मंडी में टमाटर का न्यूनतम भाव केवल ₹300 रहा — यह आज का सबसे कम भाव रहा।
  • सेंधवा और देवास जैसी मंडियों में भी रेट ₹400 से ₹700 के बीच सीमित रहे।

जानिए, सोचिए और बेचिए – तभी मिलेगा सही मुनाफा:

आज की रिपोर्ट से साफ है कि अगर किसान सही मंडी और सही समय पर फसल बेचें, तो उन्हें ₹2000 तक का मंडी भाव भी मिल सकता है। वहीं, कम जानकारी या खराब टाइमिंग की वजह से रेट सिर्फ ₹300 तक ही सीमित रह सकता है। इसलिए टुडे मंडी भाव और लेटेस्ट मंडी प्राइस की जानकारी समय-समय पर लेना बेहद जरूरी है, ताकि किसान अपनी फसल का उचित मूल्य प्राप्त कर सकें और घाटे से बच सकें।

ये भी पढें- गुजरात की मंडियों में जीरे के ताज़ा रेट

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें