Weather today: मध्य भारत से लेकर पूर्वी भारत तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक को लेकर चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में किसानों और आम लोगों को मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मध्य भारत के मौसम की बात करें तो पूर्वी मध्य प्रदेश में 21 और 22 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 22 से 25 नवंबर के दौरान बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। हालांकि, 21 नवंबर को छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 21 नवंबर को हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और झोंकों के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक चलने की संभावना है। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश में इसी दिन 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
पूर्वी भारत के राज्यों में आगामी दिनों के दौरान मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 21 से 27 नवंबर तक रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। वहीं, ओडिशा, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 21 से 23 नवंबर के बीच बारिश हो सकती है। इसके अलावा बिहार, झारखंड और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 21 से 23 नवंबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं।
बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी:
मौसम विभाग ने 21 नवंबर को बिहार में आज का मौसम, झारखंड और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान बिहार और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा। वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। मौसम खराब रहने के दौरान लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी जाती है।
(FAQs):
1. 21 नवंबर 2026 को मध्य प्रदेश में बारिश कहां हो सकती है?
IMD के अनुसार, 21 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
2. छत्तीसगढ़ में बारिश कब तक जारी रह सकती है?
छत्तीसगढ़ में 21 नवंबर को कई स्थानों पर बारिश का अनुमान है। वहीं, 22 से 25 नवंबर के दौरान भी बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
3. बिहार और झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट कब जारी किया गया है?
मौसम विभाग ने 21 नवंबर को बिहार और झारखंड के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
4. छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं की रफ्तार कितनी रह सकती है?
छत्तीसगढ़ में 21 नवंबर को हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। तेज झोंकों के साथ यह 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
5. बारिश और बिजली गिरने के दौरान लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों। सुरक्षित पक्की इमारत के अंदर रहें और मौसम विभाग के अलर्ट पर नजर रखें।