• होम
  • IMD Warning: तेज़ आंधी और मूसलधार बारिश का खतरा – IMD ने जार...

IMD Warning: तेज़ आंधी और मूसलधार बारिश का खतरा – IMD ने जारी की हाई रिस्क एडवायज़री

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट
झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्व और मध्य भारत के कई हिस्सों में 19 से 25 जून के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी, बिजली गिरने और तेज़ झोंकों वाली हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। आज भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा समेत कई बड़े शहरों में भी तेज़ बारिश होने का अनुमान है।

19 जून को झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट Severe Rain Alert for Jharkhand on June 19:

मौसम विभाग (IMD) ने विशेष रूप से 19 जून को झारखंड में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश (20 सेमी से अधिक) की संभावना जताई गई है। यह स्थिति जान-माल की हानि पहुंचा सकती है, इसलिए स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इन राज्यों में भारी बारिश और तेज़ हवाओं का असर रहेगा:

  1. मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल: 19 से 22 जून तक अधिकांश जगहों पर बारिश की संभावना है।
  2. मध्य प्रदेश में 19 जून को कुछ स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं, जो 70 किमी तक पहुंच सकती हैं।
  3. बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में 19 जून को बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।
  4. 20 जून को झारखंड, 20-23 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश, 22-23 जून को पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश संभव।
  5. छत्तीसगढ़ में 19 और 20 जून को भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
  6. गंगीय पश्चिम बंगाल में 23 से 25 जून के बीच और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में 19, 22 और 23 जून को भारी वर्षा की संभावना है।

तेज बारिश से फसलों पर खतरा, किसान रहें सतर्क:

पूर्व और मध्य भारत के राज्यों में अगले कुछ दिन भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान की संभावना है, जिससे खेती पर असर पड़ सकता है। ज्यादा नमी से दालों और सब्जियों में फफूंद रोग बढ़ सकते हैं, खेतों में पानी भरने से सोयाबीन और मक्का जैसी खरीफ फसलों की बुवाई में देरी हो सकती है। खड़ी फसल गिरने और कटाई की उपज खराब होने का खतरा है, वहीं धान के खेतों के मेड़ टूट सकते हैं। किसानों को बारिश या तेज हवा के दौरान खाद या दवा का छिड़काव न करने, बीज न बोने, नर्सरी को ढकने और पशुओं को सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है। पशु शेड को साफ और सूखा रखें तथा मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।

ये भी पढें- रिमझिम की दस्तक, उत्तर भारत में बदल रहा मौसम का मिज़ाज, जाने मौसमी हाल-चाल

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें