• होम
  • onion mandi bhav: 6 जून 2025: दिल्ली-महाराष्ट्र में प्याज के...

onion mandi bhav: 6 जून 2025: दिल्ली-महाराष्ट्र में प्याज के रेट में खलबली – जानिए आज कहां मिल रहा है सबसे ज्यादा भाव

प्याज का मंडी भाव आज का
प्याज का मंडी भाव आज का

प्याज बेचने से पहले ये जान लें – दिल्ली या महाराष्ट्र, कौन है ज्यादा फायदेमंद?

किसान भाइयों और प्याज कारोबार से जुड़े साथियों, आज का टुडे मंडी भाव आपके लिए बेहद खास और चौंकाने वाला है। 6 जून 2025 को महाराष्ट्र और दिल्ली की प्रमुख प्याज मंडियों में भावों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोचिए, एक तरफ कहीं प्याज ₹100 प्रति क्विंटल में बिकता नजर आया, तो दूसरी तरफ कुछ मंडियों में वही प्याज ₹2512 के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया!

अब सवाल ये उठता है – आपका प्याज कहाँ बिकेगा सबसे अच्छे दाम पर?

अगर आप प्याज बेचने की तैयारी में हैं, तो आज की ये रिपोर्ट आपके मुनाफे का रास्ता तय कर सकती है। भारी आवक के बावजूद जिन किसानों के पास बेहतर गुणवत्ता वाला प्याज था, उन्हें लेटेस्ट मंडी प्राइस में अच्छा भाव मिला है।

 तो चलिए जानिए –

  • कौन सी मंडी आज बनी किसानों के लिए सबसे फायदेमंद?
  • कहाँ रहना चाहिए थोड़ा सतर्क?

रिपोर्ट के अंत में आपको मिलेगा एक स्पष्ट विश्लेषण, ताकि आप तय कर सकें कि अगली बार आपका प्याज किस मंडी में ले जाएं, और किस वक्त बेचें – ताकि हर क्विंटल पर मिले ज्यादा मुनाफा।

देखें – आज की टॉप मंडियों का प्याज रेट लिस्ट (महाराष्ट्र व दिल्ली):

मंडी का नाम आवक (टन में) वैरायटी न्यूनतम मूल्य (₹/क्विंटल)2 अधिकतम मूल्य (₹/क्विंटल)2
भुसावल 3.1 Other 900 1200
छत्रपति संभाजीनगर 399 Other 200 1000
देवल 530 Other 150 1625
इंदापुर 33.3 Red 200 2000
कालवन 1490 Other 400 1850
कामठी 1.2 Local 1100 1500
कर्जत 3.5 Local 200 1300
खेड़ (चाकण) 20 Other 800 1400
कोल्हापुर 234.8 Other 500 1900
मंगल वेढा 7.4 Local 340 2000
मनमाड 250 Other 200 1801
नागपुर 480 Red 1000 1800
पिंपलगांव 2200 Other 650 2512
पुणे 664 Local 400 1700
पुणे (खडकी) 1.6 Local 1000 1500

 

कहीं 100 रुपए में भी नहीं बिका प्याज, कहीं ₹2,512 तक छुआ रेट!
• देवला मंडी में जहां 530 टन आवक के बावजूद न्यूनतम भाव मात्र ₹150 रहा, वहीं पिंपलगांव में प्याज ₹2,512 प्रति क्विंटल तक बिका, जो कि आज का सर्वोच्च रेट रहा।
• इंदापुर और मंगल वेढ़ा में भी प्याज ने ₹2,000 का आंकड़ा छुआ।

कहाँ मिलेगा प्याज का बेहतर दाम – दिल्ली या महाराष्ट्र?
दिल्ली की केशोपुर मंडी में आज प्याज का न्यूनतम भाव ₹800 और अधिकतम ₹1400 प्रति क्विंटल रहा। अगर इसे महाराष्ट्र की प्रमुख मंडियों से तुलना करें, तो साफ नजर आता है कि महाराष्ट्र की कुछ मंडियों में रेट कहीं अधिक थे – जैसे सोलापुर में ₹2200, पिंपलगांव में ₹2512 और नागपुर में ₹1800 तक का भाव मिला। हालांकि, दिल्ली में आवक सीमित (सिर्फ 93.71 टन) रही, जिससे कीमतों में स्थिरता बनी रही, वहीं महाराष्ट्र में भारी आवक के बावजूद अच्छी गुणवत्ता वाले प्याज को ऊंचा भाव मिला। यानी अगर आपके पास बढ़िया प्याज है, तो महाराष्ट्र की बड़ी मंडियां बेहतर दाम दिला सकती हैं, लेकिन स्थानीय बिक्री के लिहाज से दिल्ली भी घाटे का सौदा नहीं है।

ये भी पढें-  हरियाणा की मंडियों में ₹400 तक लुढ़का रेट, महाराष्ट्र में ₹2000 तक मिल रहा भाव

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें