किसान भाइयों और व्यापारियों के लिए बड़ी खबर! इस हफ्ते आलू के दामों में अप्रत्याशित तेजी देखने को मिली है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की प्रमुख मंडियों में आलू की कीमतें पिछले हफ्ते के मुकाबले लगभग दोगुनी हो गई हैं। खासकर उज्जैन, इंदौर, पुणे और सांगली की मंडियों में लोकल और अन्य किस्मों के आलू ने रिकॉर्ड स्तर छू लिया है।
अगर आपके पास आलू का स्टॉक है, तो यह समय आपके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि 19 से 25 सितंबर 2025 तक आलू के टुडे मंडी भाव, राज्यवार लेटेस्ट मंडी प्राइस और मंडियों के दामों में हुई बढ़ोतरी का पूरा विश्लेषण।
आइए जानते हैं आज देशभर की प्रमुख मंडियों में आलू का ताज़ा हाल और किसानों के लिए सबसे सही रणनीति।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चावल का भाव – 24 सितम्बर 2025
| राज्य / मंडी | किस्म | 19-09-2025 (₹/क्विंटल) | 25-09-2025 (₹/क्विंटल) | बढ़ोतरी (₹/क्विंटल) |
| मध्य प्रदेश | ||||
| उज्जैन | आलू | 250 | 920 | 670 |
| मोरैना | आलू | 700 | 800 | 100 |
| हरदा (F&V) | देसी | 1500 | 1650 | 150 |
| इंदौर | लोकल | 689 | 1077 | 388 |
| सागर (F&V) | अन्य | 1100 | 1200 | 100 |
| महाराष्ट्र | ||||
| अकोला | अन्य | 1200 | 1300 | 100 |
| जलगांव | अन्य | 1100 | 1300 | 200 |
| नासिक | अन्य | 1400 | 1550 | 150 |
| पुणे | लोकल | 1400 | 1800 | 400 |
| सांगली (Phale, Bhajipura Market) | लोकल | 1400 | 1600 | 200 |
| वाशी न्यू मुंबई | अन्य | 1200 | 1300 | 100 |
भाव में तेजी और बदलाव का विश्लेषण:
इस हफ्ते आलू के दामों में सबसे तेज़ी उज्जैन में दर्ज की गई, जहां 250 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 920 रुपये तक पहुंच गया। इंदौर में भी लोकल आलू के भाव ₹689 से ₹1,077 तक बढ़े।
महाराष्ट्र की मंडियों में भी जोरदार तेजी देखी गई पुणे में स्थानीय आलू का भाव ₹1,400 से बढ़कर ₹1,800 तक पहुंचा, संगली में ₹1,400 से ₹1,600 तक बढ़ोतरी हुई। चंद्रपुर में पिछले डेटा उपलब्ध नहीं था, लेकिन इस हफ्ते 1,600 रुपये दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश की मोरैना और सागर में भाव में हल्की तेजी रही, जबकि हरदा में देसी आलू ₹1,500 से ₹1,650 तक बढ़ा।
किसानों के लिए सुझाव: