• होम
  • Mp weather today: मानसून की जल्द दस्तक: मध्यप्रदेश में 15 जू...

Mp weather today: मानसून की जल्द दस्तक: मध्यप्रदेश में 15 जून से बारिश के आसार, IMD ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया

मानसून
मानसून

देश में जल्दी आ सकता है मानसून, मध्यप्रदेश में 15 जून से उम्मीद, इस साल मानसून 27 मई को, तय तारीख से करीब 4 दिन पहले ही भारत में दस्तक दे सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह सामान्य से पहले की शुरुआत है, जिससे पूरे देश में मौसम का मिजाज बदलेगा। ऐसे में किसान भाइयों को बारिश से पहले अपनी फसलों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए।

मध्यप्रदेश में तय समय पर पहुंचने के संकेत:

मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार मध्यप्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 जून के आसपास पूर्वी हिस्सों से प्रवेश कर सकता है। इसके बाद अगले 5 दिनों में पूरे प्रदेश में बारिश शुरू होने की संभावना है।

आज कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट:

आज रविवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं (40-50 की.मि.) की रफ़्तार से चलने का अलर्ट जारी किया है। इसमें भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, राजगढ़, बैतूल, ग्वालियर और रीवा शामिल हैं। 

भोपाल का मौसम अपडेट: 

एम पी की राजधानी भोपाल में आज आंशिक रूप से आसमान में बादल छाए रह सकते है साथ ही बारिश और बिजली गिरने की सम्भावना है। शनिवार को भी भोपाल के कुछ इलाकों में बारिश देखने मिली थी। पूर्वानुमान है की यहाँ आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 और 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 

जाने इंदौर का मौसम:  मौसम विभाग की माने तो आज रविवार को इंदौर में तेज़ हवाएं और बादल छाए रहने की सम्भावना है। वहीं, बारिश और बिजली गिरने की भी स्थिति बन सकती है। पूर्वानुमान है की इंदौर में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

इन राज्यों में भी आज IMD का अलर्ट जारी: आज देश के कई राज्यों में मौसम विभाग (IMD) ने तेज आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाएं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने की संभावना जताई है। ये स्थिति खासतौर पर जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, राजस्थान, असम और मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, विदर्भ, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मराठवाड़ा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में रह सकती है।

ये भी पढें- केरल में मानसून की शुरुआत, 27 मई तक भारी बारिश की उम्मीद

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें