23 से 29 जुलाई 2025 के बीच उत्तर प्रदेश की प्रमुख मंडियों में प्याज के टुडे मंडी भाव में फिर से तेजी दर्ज की गई है। इस दौरान कई जगहों पर लेटेस्ट मंडी प्राइस ₹20 से लेकर ₹350 प्रति क्विंटल तक बढ़ गए हैं, जो किसानों के लिए राहत और व्यापारियों के लिए बाजार के बदलते संकेतों का साफ इशारा है। विशेषज्ञों के मुताबिक हाल ही में हुई बारिश और कुछ इलाकों में परिवहन में आई बाधाओं की वजह से मंडियों में प्याज की आवक घट गई है, जबकि रक्षाबंधन और तीज जैसे त्योहारों के चलते बाजार में मांग बढ़ी है। यही मांग और आपूर्ति के असंतुलन ने मंडी भाव को ऊपर चढ़ा दिया है। ऐसे में प्याज से जुड़े सभी किसानों और व्यापारियों के लिए यह वक्त बेहद अहम है ताकि वे मंडी की चाल समझकर सही निर्णय ले सकें।
किस मंडी में बढ़ा और कहां गिरा प्याज का रेट? 23 से 29 जुलाई तक की पूरी मंडीवार तुलना:
| मंडी का नाम | किस्म | 23 जुलाई (₹/क्विंटल) | 29 जुलाई (₹/क्विंटल) | प्याज की कीमत में तेजी |
| बिजनौर | रेड | 1350 | 1410 | 60 |
| अवागढ़ | रेड | 1250 | 1300 | 50 |
| कोसीकलां | रेड | 1350 | 1400 | 50 |
| जसवंतनगर | रेड | 1400 | 1420 | 20 |
| बहराइच | रेड | 1350 | 1410 | 60 |
| सहियापुर | रेड | 1510 | 1680 | 170 |
| रायबरेली | रेड | 1350 | 1380 | 30 |
| रायबरेली (2) | रेड | 1390 | 1425 | 35 |
| सिकंदराबाद | मीडियम | 1100 | 1450 | 350 |
| गोरखपुर | रेड | 1400 | 1425 | 25 |
| घिरौर | रेड | 1250 | 1375 | 125 |
क्या कहता है यह ट्रेंड?
उत्तर प्रदेश की मंडियों में पिछले कुछ समय से प्याज की कीमतें स्थिर थीं, लेकिन अब मांग में वृद्धि और सप्लाई में रुकावट के कारण बाजार में गर्मी आई है। सबसे ज्यादा तेजी सिकंदराबाद में देखी गई, जहाँ प्याज का रेट ₹1100 से बढ़कर ₹1450 तक पहुंच गया — यानी ₹350 की सीधी बढ़ोतरी। वहीं सहियापुर और घिरौर जैसी मंडियों में भी भाव ₹125 से ₹170 तक चढ़ गए।
मंडी विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय मंडियों में जो प्याज आ रही है, वह ज्यादातर कोल्ड स्टोरेज से निकाली जा रही है। रबी सीजन की खुदाई तो पहले ही मार्च-अप्रैल में हो चुकी थी, लेकिन अब त्योहारों का सीजन नज़दीक आने से मांग में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं बारिश के कारण स्टोरेज से प्याज निकालने और ट्रांसपोर्ट करने में भी कुछ दिक्कतें हो रही हैं, जिससे मंडियों में आवक थोड़ी सीमित हो गई है।
किसानों और व्यापारियों के लिए सलाह:
ये भी पढ़ें- दिल्ली और पंजाब में लहसुन महंगा क्यों हुआ?