• होम
  • lahsun ka bhav: दिल्ली-पंजाब में लहसुन के भाव ने तोड़े रिकॉर...

lahsun ka bhav: दिल्ली-पंजाब में लहसुन के भाव ने तोड़े रिकॉर्ड – MP-हरियाणा में रेट देखकर हो जाएंगे हैरान

लहसुन
लहसुन

आज 27 जुलाई की सुबह मंडियों से आई रिपोर्ट ने लहसुन किसानों को एक नई उम्मीद दी और साथ ही एक बड़ी उलझन भी! क्योंकि जहां टांडा उर्मुर (पंजाब) में लहसुन ने ₹12,000 प्रति क्विंटल का आंकड़ा पार कर दिया, वहीं कुछ जगहों पर वही लहसुन औने-पौने दाम पर बिक रहा है। दिल्ली की आजादपुर मंडी में भी जब ₹11,000 प्रति क्विंटल का रेट सामने आया, तो किसानों की उम्मीदें आसमान छूने लगीं। लेकिन दूसरी तरफ हरियाणा और मध्य प्रदेश की कुछ मंडियों में लेटेस्ट मंडी प्राइस ₹2000–₹5000 के बीच ही अटके रहे, जिससे व्यापारियों और किसानों के मन में एक ही सवाल गूंजने लगा क्या अभी बेचना सही रहेगा या कुछ दिन और रुकना चाहिए? अगर आप भी लहसुन बेचने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस टुडे मंडी भाव रिपोर्ट को जरूर पढ़ें। इसमें मिलेगा आपको मंडीवार तुलनात्मक रेट, विशेषज्ञों की राय, और वो ज़रूरी सलाह जो सीधे आपकी जेब पर असर डालेगी।

लहसुन के ताज़ा मंडी रेट – 27 जुलाई 2025 Garlic Mandi Rate – 27 July 2025:

राज्य मंडी किस्म आवक (टन) न्यूनतम ₹ अधिकतम ₹
हरियाणा शाहाबाद Garlic 0.28 2000 4600
  थानेसर Average 0.1 5000 7000
मध्य प्रदेश कालापीपल (F&V) Garlic 0.01 1950 4910
दिल्ली (NCT) आजादपुर Garlic 161.4 2000 11000
राजस्थान भादरा  Average 0.3 6000 6000
  खानपुर Average 67.1 2000 7200
  कोटा Average 624 5625 8075
  श्रीगंगानगर (F&V) Garlic 20 7300 7700
पंजाब चमकौर साहिब Average 0.8 6000 6100
  खन्ना Other 4.1 5000 8000
  टांडा उर्मुर Other 0.3 10000 12000

भावों में उतार-चढ़ाव: कहाँ क्या हाल है?

लहसुन के बाजार में इस वक्त उत्तर भारत की कुछ मंडियों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। खासतौर पर दिल्ली का आजादपुर मंडी जहाँ ₹11,000 क्विंटल का रेट दर्ज हुआ और पंजाब के टांडा उर्मुर में ₹12,000 तक भाव गया। इन ऊंचे रेट्स का कारण है अच्छी क्वालिटी, कम आवक और त्योहारों की आहट। राजस्थान की मंडियों (कोटा, श्रीगंगानगर, खानपुर) में भी लहसुन ने अच्छा प्रदर्शन किया है, ₹7000–₹8000 तक के भाव के साथ।

वहीं दूसरी ओर, हरियाणा और मध्य प्रदेश की कुछ मंडियों में लहसुन के रेट अभी भी ₹2000 से ₹5000 के बीच ही बने हुए हैं। खासकर कालापीपल और शाहाबाद जैसे स्थानों पर कीमतें औसत ही रही। इन इलाकों में लहसुन की सप्लाई अधिक और क्वालिटी थोड़ी कमजोर है, जिससे रेट कम बने हुए हैं।

किसानों के लिए सलाह:

  1. जिन किसानों के पास अच्छी क्वालिटी का सूखा हुआ और छना हुआ लहसुन है, वे इसे आने वाले हफ्तों में दिल्ली या पंजाब की बड़ी मंडियों में भेजें वहां रेट सबसे अच्छे हैं।
  2. कम क्वालिटी वाला या कच्चा लहसुन अभी रोक कर रखें, क्योंकि छोटे मंडियों में ₹2000–₹4000 का ही भाव मिल रहा है।
  3. अगले 10–15 दिनों में त्योहारी डिमांड और निर्यात ऑर्डर के चलते भावों में और तेजी आ सकती है, ऐसे में भंडारण करने की व्यवस्था हो तो थोड़ा इंतजार करें।

ये भी पढ़ें- आज का चावल का भाव

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें