मध्यप्रदेश सरकार किसानों को खेती में आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर समेत 8 कृषि यंत्रों पर भारी सब्सिडी देने का ऐलान किया है। किसानों की सुविधा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 26 सितम्बर 2025 कर दी गई है। वहीं, लॉटरी का आयोजन 27 सितम्बर 2025 को किया जाएगा।
इस योजना में कुल 8 कृषि यंत्र शामिल किए गए हैं:
ये सभी यंत्र किसानों के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं, क्योंकि इनकी मदद से खेती का खर्च घटता है और उत्पादन क्षमता बढ़ती है।
इसके लिए किसान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सब्सिडी कैलकुलेटर की मदद ले सकते हैं।
डिमांड ड्राफ्ट (DD) राशि:
आवेदन करते समय किसानों को धरोहर राशि जमा करनी होगी।
यंत्र का नाम | धरोहर राशि (₹) |
हैप्पी सीडर | 4500 |
सुपर सीडर | 4500 |
स्मार्ट सीडर | 4500 |
श्रेडर/मल्चर | 5500 |
जीरो टिल सीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल | 3000 |
बेलर | 15000 |
हे रेक / स्ट्रॉ रेक | 5000 |
स्लेशर | 2000 |
नोट: धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं होगा।
महत्वपूर्ण है कि आवेदन प्रक्रिया केवल ई-केवाईसी (फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन) के जरिए ही पूरी होगी।
किसानों के लिए सुनहरा अवसर यह योजना किसानों के लिए खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने का शानदार मौका है। हैप्पी सीडर और मल्चर जैसे यंत्र फसल अवशेष प्रबंधन में मदद करेंगे, जबकि बेलर और जीरो टिल ड्रिल किसानों का समय और मेहनत बचाएंगे।