• होम
  • मध्य प्रदेश e-Uparjan 2026–27: गेहूं MSP ₹2,600 पर बेचने के...

मध्य प्रदेश e-Uparjan 2026–27: गेहूं MSP ₹2,600 पर बेचने के लिए अनिवार्य पंजीयन

एमपी ई-उपार्जन (e-Uparjan)
एमपी ई-उपार्जन (e-Uparjan)

मध्य प्रदेश में रबी मार्केटिंग सीजन 2026–27 के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के इच्छुक किसानों को e-Uparjan पोर्टल पर अनिवार्य पंजीयन कराना होगा। राज्य सरकार ने इस सीजन के लिए गेहूं का मूल्य ₹2,585 प्रति क्विंटल MSP के साथ ₹15 बोनस जोड़कर कुल ₹2,600 प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। खरीदी के बाद भुगतान सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और तेज बनेगी।

क्या है e-Uparjan योजना और इसका उद्देश्य:

राज्य के कृषि विभाग के अनुसार e-Uparjan प्रणाली पूरे प्रदेश में लागू की जा रही है, ताकि सभी जिलों में गेहूं, धान, ज्वार, बाजरा, चना, मसूर और सरसों जैसी फसलों की खरीदी व निगरानी डिजिटल माध्यम से हो सके। यह प्लेटफॉर्म किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया गया है। किसान मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और स्लॉट बुकिंग के जरिए अपनी उपज बेचने का समय तय कर सकते हैं।

योजना के मुख्य लाभ:

  • राज्य के सभी पात्र किसान योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और स्लॉट बुकिंग की सुविधा।
  • खरीदी के बाद पावती पर्ची उपलब्ध।
  • भुगतान सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खाते में जमा।

e-Uparjan प्रक्रिया के प्रमुख चरण:

इस प्रणाली में कुल छह चरण शामिल हैं:

  1. किसान पंजीयन
  2. स्लॉट बुकिंग
  3. उपार्जन केंद्र पर खरीदी
  4. अनाज का परिवहन
  5. गोदाम में भंडारण
  6. किसान के खाते में भुगतान

गेहूं का तय समर्थन मूल्य और बोनस: राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सागर जिले के बांदा में आयोजित सभा में घोषणा की कि किसानों को इस सीजन में ₹2,600 प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदी का भुगतान मिलेगा। इसमें केंद्र द्वारा तय MSP ₹2,585 प्रति क्विंटल के साथ राज्य का ₹15 प्रति क्विंटल बोनस शामिल है।

पिछले वर्ष की तुलना: पिछले मार्केटिंग सीजन में ₹2,425 MSP पर ₹175 प्रति क्विंटल बोनस दिया गया था। इस बार बोनस राशि कम है, लेकिन सरकार का कहना है कि कुल खरीद मूल्य स्थिर रखा गया है और खरीदी प्रक्रिया को सरल व सुचारु बनाया जाएगा।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें