• होम
  • गेहूँ बेचने वाले किसान ध्यान दें! पंजीयन की आखिरी तारीख नजदी...

गेहूँ बेचने वाले किसान ध्यान दें! पंजीयन की आखिरी तारीख नजदीक, जल्द करें यह काम

गेहूं एमएसपी 2026-27
गेहूं एमएसपी 2026-27

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिए अब तक 4 लाख 42 हजार 288 किसानों ने पंजीयन करा लिया है। पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च निर्धारित की गई है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे तय समय-सीमा के भीतर अपना पंजीयन अवश्य कराएं।

मंत्री ने बताया कि पंजीयन प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाया गया है। प्रदेशभर में कुल 3,186 पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,585 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये अधिक है।

संभागवार पंजीयन की स्थिति:

अब तक इंदौर संभाग में 54,587, उज्जैन में 1,48,905, ग्वालियर में 9,695, चंबल में 4,692, जबलपुर में 39,885, नर्मदापुरम में 34,181, भोपाल में 1,09,134, रीवा में 13,260, शहडोल में 2,551 और सागर संभाग में 25,398 किसानों ने पंजीयन कराया है।

निःशुल्क पंजीयन सुविधा:

किसानों के लिए निःशुल्क पंजीयन की व्यवस्था ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालयों के सुविधा केंद्रों, तहसील कार्यालयों के सुविधा केंद्रों तथा सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रों पर की गई है। सशुल्क पंजीयन के लिए एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), लोक सेवा केंद्र और निजी साइबर कैफे अधिकृत किए गए हैं।

एसएमएस और सूचना अभियान:

मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि पिछले रबी और खरीफ सत्र में पंजीकृत किसानों के उपलब्ध मोबाइल नंबरों पर एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा गांवों में मुनादी कराकर, ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर सूचना प्रदर्शित कर तथा समिति और मंडी स्तर पर बैनर लगाकर भी किसानों को जागरूक किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक किसान समर्थन मूल्य पर गेहूँ विक्रय का लाभ उठाएं और पारदर्शी व सुगम प्रक्रिया के माध्यम से समय पर भुगतान प्राप्त करें।

FAQs:

1. रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूँ का एमएसपी कितना है?
गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।

2. पंजीयन की अंतिम तिथि क्या है?
पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च निर्धारित की गई है।

3. किसान पंजीयन कहाँ करा सकते हैं?
ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय, सहकारी समितियों और अधिकृत केंद्रों पर पंजीयन कराया जा सकता है।

4. क्या पंजीयन निःशुल्क है?
हाँ, सरकारी सुविधा केंद्रों पर पंजीयन निःशुल्क है। कुछ अधिकृत निजी केंद्रों पर सशुल्क सुविधा उपलब्ध है।

5. समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी का लाभ क्या है?
किसानों को तय एमएसपी पर पारदर्शी प्रक्रिया के तहत समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाता है।

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें