• होम
  • PM Kisan Yojana 20th Installment: PM-KISAN योजना की 20वीं कि...

PM Kisan Yojana 20th Installment: PM-KISAN योजना की 20वीं किस्त से पहले सरकार की बड़ी चेतावनी, कैसे जुड़ते हैं पात्र किसान? जानिए प्रक्रिया, सुविधाएं और शिकायत समाधान प्रणाली

पीएम किसान सम्मान निधि
पीएम किसान सम्मान निधि

पीएम किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत पात्र किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। केंद्र सरकार इस योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही है। आइए जानते हैं कि पात्र किसान इस योजना से कैसे जुड़ते हैं, उन्हें जानकारी कैसे मिलती है और शिकायतों का समाधान कैसे किया जाता है। सरकार द्वारा किसानों को योजना से संबंधित फर्जी जानकारियों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

सरकार की सख्त चेतावनी: अफवाहों से रहें दूर:

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने पीएम किसान योजना से जुड़ी फर्जी खबरों को लेकर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए किसानों से सतर्क रहने की अपील की है। मंत्रालय ने साफ किया है कि अभी तक 20वीं किस्त को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

क्या है पीएम किसान योजना What is PM Kisan Yojana?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हर साल पात्र किसानों को ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन किश्तों में हर चार महीने में ₹2,000 सीधे DBT के माध्यम से बैंक खातों में भेजी जाती है।

फरवरी 2025 में मिली थी 19वीं किस्त:

गौरतलब है कि 19वीं किस्त फरवरी 2025 में बिहार के एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा जारी की गई थी। इस दौरान करीब ₹22,000 करोड़ से अधिक की राशि लाखों किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई थी।

कैसे जानें 20वीं किस्त आपको मिलेगी या नहीं?

  1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट 1. https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर "Farmers Corner" सेक्शन में जाएं।
  3. "Beneficiary List" पर क्लिक करें।
  4. राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरें।
  5. "Get Report" पर क्लिक करें और सूची में अपना नाम चेक करें।

कैसे जोड़े जाते हैं पात्र किसान?

केंद्र सरकार, राज्य सरकारों के सहयोग से योजना के दायरे में आने वाले सभी किसानों को जोड़ने के लिए सेचुरेशन अभियान चलाती है।

  1. ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ जैसे अभियानों के माध्यम से अब तक 1 करोड़ से अधिक नए किसानों को योजना से जोड़ा जा चुका है।
  2. सरकार के 100 दिनों के विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत 25 लाख नए पात्र किसान जोड़े गए हैं।
  3. इसके अलावा, सितंबर 2024 से चलाए गए विशेष अभियान में 30 लाख से अधिक स्व-पंजीकरण (Self-registration) मामलों को मंजूरी दी गई है।

किसानों के लिए हेल्पलाइन और सहायता केंद्र:

किसान भाई किसी भी समस्या या भ्रम की स्थिति में नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • हेल्पलाइन नंबर: 155261 / 1800115526 (Toll Free) / 011-23381092
  • ईमेल: pmkisan-ict@gov.in

निकटतम CSC सेंटर से भी संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढें- PM किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी? जानें लेटेस्ट अपडेट

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें