भारत सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) का संचालन कर रही है। इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आत्मनिर्भर बनाना, खेती की लागत में सहारा देना और उनकी आय में वृद्धि करना है।
पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में हर चार महीने में ₹2,000 उनके बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाती है। यह राशि इससे किसानों को बीज, खाद, कीटनाशक जैसी आवश्यकताओं के लिए मदद मिलती है।
सरकार इस योजना की अब तक 19 किस्तें जारी कर चुकी है। 19वीं किस्त फरवरी 2025 में किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई थी। इसके बाद से अब किसान 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त 18 जुलाई 2025 में जारी की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के एक कार्यक्रम में यह किस्त जारी कर सकते हैं, लेकिन वह दिन भी बीत गया। अब तक इस किस्त को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में किसानों को कुछ और दिन इंतजार करना पड़ सकता है।
ये भी पढें- PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त इस दिन होगी जारी, लेकिन नहीं किए ये 3 काम