किसान भाइयों, जून के इस दूसरे सप्ताह में उत्तर प्रदेश की मंडियों से गेहूं की जो ताज़ा रिपोर्ट आई है, वह कई किसानों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है। 8 जून 2025 को प्रदेश की अधिकांश मंडियों में गेहूं के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2425 प्रति क्विंटल के आसपास बने रहे, लेकिन कई मंडियों में यही रेट ₹2600 प्रति क्विंटल तक जा पहुंचा। जो किसानों के लिए राहत की बात है। बहराइच, बाराबंकी, जयनारायणगंज, और मुजफ्फरनगर जैसी मंडियों में गेहूं का अधिकतम रेट ₹2600 प्रति क्विंटल दर्ज हुआ, जिससे वहां के किसानों को MSP से अधिक कीमत मिली। दूसरी ओर, माधोगढ़, मुस्करा और रायबरेली जैसी मंडियों में गेहूं का रेट ₹2400–₹2450 प्रति क्विंटल के बीच रहा, यानी MSP के आसपास या थोड़ा नीचे – जो दर्शाता है कि अब भी कुछ किसानों को उनकी फसल का पूरा मूल्य नहीं मिल पा रहा।
इसलिए अगर आप भी अपनी फसल बेचने की योजना बना रहे हैं, तो लेटेस्ट मंडी प्राइस की जानकारी लेकर ही मंडी में जाएं। सही समय और मंडी का चुनाव ही आपके मुनाफे को तय करेगा।
मंडी का नाम | आवक (टन में) | वैरायटी | न्यूनतम मूल्य (₹/क्विंटल)2 | अधिकतम मूल्य (₹/क्विंटल)2 |
अछल्दा | 140 | दारा | 2450 | 2560 |
अहीरोरा | 12 | दारा | 2450 | 2450 |
अलीगंज | 4 | दारा | 2480 | 2500 |
बाबेरू | 87.9 | दारा | 2425 | 2500 |
बबराला | 185 | दारा | 2490 | 2510 |
बहराइच | 1600 | दारा | 2450 | 2600 |
बाराबंकी | 176 | दारा | 2500 | 2600 |
भरवारी | 37 | दारा | 2450 | 2500 |
भेहजोरी | 87 | दारा | 2500 | 2510 |
छर्रा | 142.5 | दारा | 2480 | 2500 |
डिबियापुर | 42.5 | दारा | 2448 | 2520 |
फतेहपुर | 620 | दारा | 2460 | 2560 |
गोंडा | 751.9 | दारा | 2500 | 2530 |
जसवंतनगर | 12.97 | दारा | 2440 | 2460 |
जायस | 200 | दारा | 2450 | 2600 |
कदौरा | 11.1 | 147 एवरेज | 2450 | 3459 |
खागा | 270 | दारा | 2510 | 2575 |
खैर | 12 | दारा | 2450 | 2530 |
खैरागढ़ | 11 | दारा | 2475 | 2505 |
कुरारा | 17 | दारा | 2450 | 2500 |
मधौगढ़ | 50 | दारा | 2425 | 2470 |
मेहरूनी | 31.4 | 147 एवरेज | 2450 | 2600 |
मुगराबादशाहपुर | 57 | दारा | 2385 | 2585 |
मूस्करा | 21 | दारा | 2400 | 2500 |
मुजफ्फरनगर | 530 | दारा | 2425 | 2600 |
फुखरायन | 98 | दारा | 2500 | 2530 |
रायबरेली | 515 | दारा | 2425 | 2475 |
शाहाबाद | 2 | दारा | 2450 | 2550 |
सिकंदराराऊ | 15 | दारा | 2460 | 2510 |
तुलसीपुर | 20 | दारा | 2450 | 2530 |
मंडी भावों की तुलना: किसे कितना मिला भाव?
अगर तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो बहराइच, बाराबंकी और मुजफ्फरनगर में गेहूं के दाम ₹2600 तक पहुंचने से किसानों को थोड़ी राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर, मुस्करा, माधौगढ़ और मुगराबादशाहपुर जैसी मंडियों में न्यूनतम भाव अब भी ₹2400 के आसपास है, जिससे वहां के किसानों को MSP से कम कीमत पर ही अनाज बेचना पड़ रहा है।
147 Average वैरायटी वाले गेहूं की बात करें तो कदौरा मंडी में इसका अधिकतम भाव ₹3459 तक दर्ज किया गया, जो सभी मंडियों में सबसे ऊंचा है। यह विशेष वैरायटी कुछ मंडियों में ही उपलब्ध है, और इसकी मांग अन्य किस्मों की तुलना में अधिक देखने को मिली।
ये भी पढें- सावधान किसान भाइयों! कहीं टमाटर दे रहा छप्परफाड़ मुनाफा, तो कहीं हो रहा घाटा – देखें मंडीवार रेट