किसान भाइयों, लहसुन बेचने या स्टोर करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है! 3 अगस्त को देश की कई प्रमुख मंडियों में लहसुन के दामों में जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कहीं ₹3,000 में सौदा हुआ तो कहीं ₹16,000 तक लहसुन की कीमत पहुंच गई। उत्तर प्रदेश की देवबंद मंडी में तो इस सीजन का अब तक का सबसे ऊंचा भाव देखने को मिला पूरे ₹16,000 प्रति क्विंटल, वहीं महाराष्ट्र, पंजाब और यूपी की कई अन्य मंडियों में भी दामों में जबरदस्त भिन्नता रही। अगर आपके पास अच्छी क्वालिटी का सूखा लहसुन है, तो अब बेचना एक फायदे का सौदा हो सकता है। आगे जानिए राज्यवार मंडी रेट, बाजार का रुझान और किसानों के लिए काम की सलाह ताकि आप अपनी फसल का सही मूल्य पा सकें।
राज्य | मंडी | वैरायटी | आवक (टन) | न्यूनतम ₹ | अधिकतम ₹ |
महाराष्ट्र | पुणे | Other | 207.9 | ₹ 3,000 | ₹ 11,000 |
पुणे (मोशी) | Other | 5.4 | ₹ 5,000 | ₹ 7,000 | |
राहाता | Other | 0.3 | ₹ 4,000 | ₹ 6,000 | |
पंजाब | भवानीगढ़ | Other | 0.5 | ₹ 8,000 | ₹ 9,000 |
उत्तर प्रदेश | देवबंद | Garlic | 2 | ₹ 14,000 | ₹ 16,000 |
घिरौर | Garlic | 230 | ₹ 3,400 | ₹ 5,500 | |
कैराना | Garlic | 0.5 | ₹ 5,900 | ₹ 6,000 | |
कासगंज | देसी | 11 | ₹ 5,820 | ₹ 6,050 | |
खैर | Garlic | 0.4 | ₹ 2,500 | ₹ 3,500 |
इस समय लहसुन की कीमतों में स्थान और किस्म के आधार पर बड़ा अंतर देखा जा रहा है। देवबंद (UP) में भाव ₹16,000 क्विंटल तक पहुंचने से बाजार में हलचल है, जबकि पास के ही खैर में अधिकतम रेट सिर्फ ₹3500 रहा। घिरौर, जो बड़ी आवक वाली मंडी रही, वहाँ कीमतें ₹3400–₹5500 के बीच रही, जो मांग की तुलना में थोड़ी कमजोर मानी जा रही हैं।
महाराष्ट्र के पुणे और मोशी मंडी में आवक ज़्यादा रही और रेट ₹11,000 तक पहुंचे, जो कि बाजार की मजबूती दर्शाते हैं। वहीं पंजाब की भवानीगढ़ मंडी में भी भाव ₹9000 तक दिखे, जो क्षेत्रीय मांग का असर हो सकता है।
किसानों के लिए सलाह:
ये भी पढ़ें- प्याज मंडी रेट आज का