• होम
  • IMD का अलर्ट: उत्तर–मध्य भारत में कड़ाके की ठंड, झारखंड में...

IMD का अलर्ट: उत्तर–मध्य भारत में कड़ाके की ठंड, झारखंड में रिकॉर्ड गिरावट, कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी

आज का मौसम अपडेट
आज का मौसम अपडेट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देशभर के लिए ताज़ा मौसम बुलेटिन जारी करते हुए कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति बनने की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।

कई राज्यों में तापमान में भारी गिरावट Sharp drop in temperature in many states:

इन राज्यों में थरथराएँगे लोग, अनुमान IMD का कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2–3°C बढ़ सकता है, लेकिन इसके बाद तापमान 3–5°C तक गिरने की संभावना है। शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में शीतलहर दर्ज की गई, वहीं पश्चिम मध्य प्रदेश में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर तक की स्थिति बनी रही। IMD के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और गिलगित-बाल्टिस्तान–मुझफ्फराबाद में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5°C से नीचे दर्ज हुआ। हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कई हिस्सों में भी पारा सामान्य से बेहद नीचे रहा। इस सप्ताह 5°C से 10°C के बीच तापमान मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में आज का मौसम, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और झारखंड के कई हिस्सों में बना रहा। पंजाब के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू A new round of rain and snow begins:

मौसम विभाग ने दक्षिण केरल तट पर निचली सतह पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय होने और ऊपरी वायुमंडल में एक पश्चिमी विक्षोभ मौजूद रहने की जानकारी दी। इन मौसमी परिस्थितियों के चलते पहाड़ी और तटीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

झारखंड में तापमान में रिकॉर्ड गिरावट Jharkhand records record drop in temperature:

झारखण्ड के कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। गुमला में न्यूनतम तापमान 3°C दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। रांची मौसम केंद्र ने 11 जिलों के लिए शीतलहर अलर्ट जारी किया है: गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, रामगढ़, बोकारो और खूंटी।

ये भी पढ़ें- कड़ाके की ठंड! इन 8 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, जानें आज का मौसम

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें