देशभर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। 6 दिसंबर को कई राज्यों में शीतलहर, घने कोहरे और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरी भारत में ठंड का असर और बढ़ने वाला है, जबकि दक्षिण भारत में बारिश की संभावना बनी हुई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में आज का मौसम, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में आज ठंड चरम पर रहेगी। इन राज्यों में 6 और 7 दिसंबर को भी कोल्ड वेव की स्थिति जारी रहने के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम झारखंड और उत्तरी आंतरिक ओडिशा में भी शीतलहर का प्रभाव महसूस किया जाएगा।
असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। हिमाचल प्रदेश में 6 से 8 दिसंबर तक घने कोहरे का असर बना रह सकता है, जबकि ओडिशा में भी 6 और 7 दिसंबर को दृश्यता कम होने की चेतावनी जारी की गई है।
दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में आज बारिश देखने को मिल सकती है। इन राज्यों के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक के साथ 30–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण की वजह से मौसम में यह बदलाव दर्ज किया जा रहा है।
IMD का कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, अभी ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है।
दिल्ली का मौसम: बादल, हल्का कोहरा और ठंडी हवाएं:
IMD के मुताबिक, 6 दिसंबर को दिल्ली में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा।
अधिकतम तापमान: 22–24°C तक रह सकता है। दोपहर में पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाओं की गति 22 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे ठंड का एहसास और बढ़ जाएगा।
अन्य राज्यों का मौसम अपडेट:
ये भी पढ़ें- उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट! पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में आज का मौसम