• होम
  • 8 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश की मंडियों में अरहर दाल ₹11,000 क...

8 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश की मंडियों में अरहर दाल ₹11,000 के पार – जानिए कहाँ मिल रहे हैं सबसे ऊँचे भाव!

अरहर दाल
अरहर दाल

किसान भाइयों और दाल कारोबार से जुड़े सभी साथियों के लिए आज की ये खबर बेहद खास है। 8 जुलाई 2025 को उत्तर प्रदेश की प्रमुख मंडियों में अरहर दाल (तुअर दाल) के दामों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कई मंडियों में रेट ₹11,000 प्रति क्विंटल के पार पहुंच गए हैं, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ऊँचा स्तर माना जा रहा है।

अगर आप अपनी फसल बेचने की सोच रहे हैं या थोक खरीदारी के लिए सही मौके की तलाश में हैं, तो टुडे मंडी भाव और लेटेस्ट मंडी प्राइस की यह रिपोर्ट आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है।
तो चलिए जानते हैं पूरी रिपोर्ट – कहाँ मिल रही है तुअर दाल की सबसे अच्छी कीमत, और किस मंडी में है भाव स्थिर।

यूपी की प्रमुख मंडियों में अरहर दाल के ताज़ा भाव – 8 जुलाई 2025:

मंडी का नाम आवक (टन में) वैरायटी न्यूनतम मूल्य (₹/क्विंटल)2 अधिकतम मूल्य (₹/क्विंटल)2
अकबरपुर 6.5 अरहर दाल (तुअर) ₹ 10,250 ₹ 10,850
आजमगढ़ 17 अरहर दाल (तुअर) ₹ 10,160 ₹ 10,260
बचरावां 1.2 अरहर दाल (तुअर) ₹ 9,975 ₹ 10,000
बहराइच 34 अरहर दाल (तुअर) ₹ 9,850 ₹ 10,100
बलरामपुर 3.8 अरहर दाल (तुअर) ₹ 10,000 ₹ 10,200
एटा 3.5 अरहर दाल (तुअर) ₹ 9,500 ₹ 10,500
इटावा 9 अरहर दाल (तुअर) ₹ 10,200 ₹ 10,500
फिरोजाबाद 8.7 अरहर दाल (तुअर) ₹ 9,660 ₹ 9,890
गाज़ीपुर 3.2 अरहर दाल (तुअर) ₹ 9,870 ₹ 9,930
गोंडा 3 अरहर दाल (तुअर) ₹ 10,000 ₹ 10,300
गोरखपुर 90 अरहर दाल (तुअर) ₹ 10,075 ₹ 10,125
हाथरस 50 अरहर दाल (तुअर) ₹ 9,700 ₹ 9,800
जहांगीराबाद 0.5 अरहर दाल (तुअर) ₹ 10,270 ₹ 10,510
जौनपुर 13.8 अरहर दाल (तुअर) ₹ 9,820 ₹ 9,975
महोबा 0.7 अरहर दाल (तुअर) ₹ 10,200 ₹ 10,300
मैनपुरी 1.8 अरहर दाल (तुअर) ₹ 9,740 ₹ 9,900
मेरठ 10 अरहर दाल (तुअर) ₹ 10,430 ₹ 10,530
मिर्जापुर 4 अरहर दाल (तुअर) ₹ 9,875 ₹ 9,965
मोहम्मदाबाद 0.6 अरहर दाल (तुअर) ₹ 10,400 ₹ 10,600
मोहम्मदी 2 अरहर दाल (तुअर) ₹ 11,000 ₹ 11,090
नवाबगंज 3 अरहर दाल (तुअर) ₹ 10,000 ₹ 10,200
प्रतापगढ़ 1 अरहर दाल (तुअर) ₹ 10,500 ₹ 10,850
पुवाहा 2.4 अरहर दाल (तुअर) ₹ 10,700 ₹ 10,800
रायबरेली 2.8 अरहर दाल (तुअर) ₹ 9,960 ₹ 10,000
रसड़ा 1.5 अरहर दाल (तुअर) ₹ 10,180 ₹ 10,300
सफदरगंज 1.2 अरहर दाल (तुअर) ₹ 10,400 ₹ 10,500
शामली 1.4 अरहर दाल (तुअर) ₹ 10,450 ₹ 10,550
सुल्तानपुर 4 अरहर दाल (तुअर) ₹ 10,380 ₹ 10,425
उन्नाव 1.2 अरहर दाल (तुअर) ₹ 10,550 ₹ 10,700
वाराणसी 60 अरहर दाल (तुअर) ₹ 9,900 ₹ 10,150

किन मंडियों में सबसे ऊंचे रहे अरहर दाल के भाव, कहां रही स्थिरता?

8 जुलाई को यूपी की मंडियों में अरहर दाल के भावों में मिला-जुला मिजाज देखने को मिला। कहीं तेजी दिखी, तो कहीं बाजार ठहरा-ठहरा सा नजर आया। मोहम्मदी मंडी इस दिन सबसे आगे रही, जहां अरहर दाल का अधिकतम भाव ₹11,090/क्विंटल तक पहुंच गया। यह दर न सिर्फ बाकी मंडियों से ऊंचा रहा, बल्कि यह भी दिखाता है कि यहां पर क्वालिटी दाल की डिमांड ज़बरदस्त है और सप्लाई उसके मुकाबले कम। प्रतापगढ़, उन्नाव, पूवांहा, मोहम्मदाबाद और शामली जैसी मंडियों में भी रेट ₹10,500 के ऊपर रहे। ऐसे दाम इशारा करते हैं कि या तो इन इलाकों में मांग ज़्यादा है, या फिर बाजार में स्टॉक की कमी के चलते व्यापारियों को ऊंचे दाम पर खरीदारी करनी पड़ी।

वहीं दूसरी तरफ हाथरस, मैनपुरी, फिरोजाबाद, गाजीपुर और जौनपुर जैसे इलाकों में अरहर दाल के अधिकतम रेट ₹9800 से ₹9975 के बीच टिके रहे। इससे साफ झलकता है कि इन मंडियों में बाजार कुछ हद तक स्थिर है – न ज्यादा मांग, न ही कीमतों में खास तेजी। गोरखपुर और वाराणसी जैसी प्रमुख मंडियों में भारी आवक देखी गई – गोरखपुर में 90 टन और वाराणसी में 60 टन अरहर की आमद रही। इतनी बड़ी आवक के चलते इन मंडियों में भाव स्थिर रहे और ₹10,100/क्विंटल के आसपास घूमते नजर आए।
निष्कर्ष के तौर पर कहा जा सकता है कि यूपी में अरहर दाल की कीमतें धीरे-धीरे ₹10,000 के पार पहुंच रही हैं और कुछ मंडियों में तो यह ₹11,000 को भी पार कर चुकी है। यदि आने वाले दिनों में मानसून की चाल बिगड़ी या ट्रांसपोर्ट में कोई रुकावट आई, तो भावों में और उछाल आ सकता है। ऐसे में किसान और व्यापारी दोनों को सतर्क रहना होगा।

किसानों और व्यापारियों के लिए सलाह:

  • जिन मंडियों में ₹10,800–₹11,000 तक के रेट मिल रहे हैं, वहां इस समय दाल बेचना फायदेमंद हो सकता है।
  • व्यापारियों को भी इस समय स्टॉक मैनेजमेंट पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि अगर बारिश के चलते सप्लाई बाधित होती है, तो भाव और चढ़ सकते हैं।
  • छोटे व्यापारी उन मंडियों से खरीदारी पर ध्यान दें जहां भाव ₹9900–₹10,200 के बीच हैं, ताकि भविष्य में अच्छे मार्जिन पर बिक्री हो सके।

ये भी पढें- महाराष्ट्र की मंडियों में ₹2100 तक पहुँचे आलू के भाव, राजस्थान में भी दिखी तेजी

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें