बिहार में मौसम विभाग ने 17 और 18 मई को 33 जिलों के लिए गंभीर मौसम की चेतावनी जारी की है। पटना, भोजपुर और बक्सर समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी पटना सहित दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में गर्मी जारी रहेगी, लेकिन रविवार से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है। उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का प्रकोप लगातार दिख रहा है। मौसम विभाग ने 37 जिलों में लू का अलर्ट और 20 जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, सिवान, गोपालगंज, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर समेत 33 जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। खासकर खुले इलाकों में रहने वाले किसानों और मजदूरों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
उत्तर प्रदेश में गर्मी लगातार अपना असर दिखा रही है। 17 मई को मौसम विभाग ने 37 जिलों में लू का अलर्ट और 20 जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। दिन के समय ऊमस बनी रहती है और रात में भी गर्मी का प्रकोप बना रहता है, जिससे लोगों को उमस और पसीने से परेशान होना पड़ रहा है।
बिहार-यूपी में बदला मौसम, किसानों के लिए विशेष सलाह जारी: मौसम में तेज बदलाव को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों और मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बिहार और उत्तर प्रदेश में आंधी, तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए किसानों को अपनी फसलों और खेतों को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी उपाय अपनाने की आवश्यकता है।
क्या करें किसान:
एमपी के 39 शहरों में मौसम का कहर: मध्य प्रदेश में भी मौसम करवट बदल रहा है। एमपी के कई जिलों आंधी बारिश देखने को मिल रही है वहीं दूसरी तरफ प्रदेश का तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा है। शनिवार को भी भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 39 शहरों में आंधी और बारिश का अलर्ट है। अगले 4 दिन यानी, 20 मई तक आंधी-बारिश के साथ लू भी चलेगी। एक्यूवेदर के अुनसार शनिवार यानी आज भोपाल में अधिकतम तापमान 40.6°C और न्यूनतम 27.0°C, इंदौर और उज्जैन में अधिकतम तापमान 38.6°C और न्यूनतम 26.0°C एकसमान दर्ज किए गये, जबलपुर में अधिकतम तापमान 41.0°C और न्यूनतम 28.0°C रहा।
ये भी पढें- भारत के कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, अगले 5 दिन रहें सतर्क