किसान भाइयों, अगर आप इन दिनों अपनी गेहूं की फसल बेचने की सोच रहे हैं, तो आज की टुडे मंडी भाव रिपोर्ट आपके लिए बेहद अहम है। गुजरात की कई प्रमुख अनाज मंडियों से जो ताज़ा रेट सामने आए हैं, उनमें लेटेस्ट मंडी प्राइस में जबरदस्त फर्क देखने को मिला है।
एक ओर राजुला और अमीरगढ़ मंडियों में किसानों को ₹2800 से ₹2850 प्रति क्विंटल तक का शानदार भाव मिला खासकर ‘पिस्सी गेहूं’ के लिए जो सरकारी एमएसपी ₹2425 से सीधे ₹425 अधिक है। ये रेट किसानों के लिए एक बड़ी राहत और उम्मीद का संकेत हैं।
लेकिन दूसरी ओर, हलवद जैसे इलाकों में आज भी गेहूं मात्र ₹2000 प्रति क्विंटल के रेट पर बिकता देखा गया, जो एमएसपी से काफी नीचे है और किसानों के लिए चिंता का विषय भी।
इस रिपोर्ट में जानिए:
पूरी मंडीवार रिपोर्ट नीचे पढ़ें और तय करें कि कौन-सी मंडी आपके लिए सबसे फायदेमंद साबित होगी, ताकि आपकी मेहनत का पूरा मूल्य आपको मिल सके।
मंडी का नाम | आवक (टन में) | वैरायटी | न्यूनतम मूल्य (₹/क्विंटल)2 | अधिकतम मूल्य (₹/क्विंटल)2 |
अमीरगढ़ | 2.6 | सफ़ेद | 2400 | 2810 |
डीसा | 20.6 | अन्य | 2340 | 2725 |
हलवद | 37.2 | अन्य | 2000 | 2570 |
हारीज | 12 | अन्य | 2325 | 2625 |
जामनगर | 157.6 | अन्य | 2400 | 2535 |
हिम्मतनगर | 48 | सोनालिका | 2515 | 2765 |
मालपुर | 0.3 | अन्य | 2350 | 2425 |
मानसा | 1.9 | मध्यम | 2300 | 2730 |
मेहसाणा | 16.7 | स्थानीय | 2325 | 2555 |
मोरबी | 71.7 | स्थानीय | 2435 | 2545 |
राजुला | 1.5 | पिस्सी | 2450 | 2850 |
वीरमगाम | 12 | अन्य | 2210 | 2490 |
सिद्दपुर | 34.01 | हाइब्रिड | 2375 | 2625 |
तालोद | 105.4 | अन्य | 2475 | 2665 |
तारापुर | 10 | अन्य | 2425 | 2750 |
थारा | 31.8 | अन्य | 2300 | 2555 |
वडाली | 10 | अन्य | 2535 | 2620 |
राजुला में सबसे ऊंचा रेट – ₹2850/क्विंटल (Pissi गेहूं): राजुला मंडी में पीसी गेहूं का भाव ₹2450 से सीधा ₹2850 तक पहुंचा। यह सरकार द्वारा तय एमएसपी से ₹425 अधिक है, जो किसानों के लिए बड़ी राहत है।
हालवद मंडी में भाव सबसे कम – ₹2000/क्विंटल: हालवद में किसानों को गेहूं का रेट सिर्फ ₹2000 मिला, जो एमएसपी से ₹425 कम है। ऐसे में इस मंडी में फसल बेचना घाटे का सौदा हो सकता है।
किसानों के लिए सलाह:
ये भी पढें- MSP से भी कम बिक रहा सोयाबीन, किसान सतर्क रहें – जानिए कहां मिल रहा सबसे अच्छा रेट