किसान भाइयों, अगर आप गेहूं की फसल बेचने की योजना बना रहे हैं, तो आज की मंडी रिपोर्ट आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 20 मई 2025 को उत्तर प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूं की कीमतें लगातार मजबूत बनी रहीं। सबसे खास बात यह रही कि अधिकतर मंडियों में गेहूं का भाव केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित MSP ₹2425 प्रति क्विंटल से ऊपर दर्ज किया गया, जो किसानों के लिए एक सकारात्मक संकेत है। ऐसे समय में टुडे मंडी भाव पर नज़र बनाए रखना और मंडी दर मंडी तुलना करना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि आप अपनी फसल का सही दाम पा सकें। अगर आप लेटेस्ट मंडी प्राइस की तलाश में हैं, तो यह जानकारी आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी।
ज्यादातर मंडियों में गेहूं का न्यूनतम भाव भी एमएसपी के आसपास या ऊपर रहा, जिससे साफ है कि इस समय किसानों को गेहूं की बिक्री पर घाटा नहीं हो रहा। खासकर 147 एवरेज वैरायटी वाले गेहूं की मांग भी अच्छी देखी गई है, जैसे कि कडौरा और मेहरौनी में।
20 मई 2025 को उत्तर प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूं के भाव (रुपये/क्विंटल):
मंडी का नाम | आवक (टन में) | वैरायटी | न्यूनतम मूल्य (₹/क्विंटल) | अधिकतम मूल्य (₹/क्विंटल) |
अलीगंज | 4 | दारा | 2465 | 2479 |
आनंदनगर | 104.1 | दारा | 2425 | 2450 |
बबराला | 884 | दारा | 2445 | 2460 |
दातागंज | 34 | दारा | 2450 | 2500 |
हरगांव (लहरपुर) | 87 | दारा | 2445 | 2455 |
जसवंतनगर | 38.55 | दारा | 2440 | 2460 |
कडौरा | 42.1 | 147 एवरेज | 2425 | 2445 |
खैर | 52 | दारा | 2425 | 2500 |
कोसीकलां | 230 | दारा | 2470 | 2540 |
कुरारा | 56.8 | दारा | 2450 | 2500 |
मेहरौनी | 151 | 147 एवरेज | 2450 | 2600 |
सिकंदराराऊ | 15 | दारा | 2425 | 2460 |
विसोली | 79.4 | दारा | 2430 | 2500 |
मेहरौनी और कोसीकलां मंडी में ऊंचे दाम: आज के आंकड़ों के अनुसार, ललितपुर जिले की मेहरौनी मंडी में गेहूं का अधिकतम भाव ₹2600 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया, जबकि कोसीकलां मंडी में ₹2540 प्रति क्विंटल का अधिकतम रेट दर्ज हुआ। इन दोनों मंडियों में कीमतें MSP से 100 रुपये से अधिक ऊपर रहीं।
दातागंज, खैर और कुरारा मंडी में भी कीमतें मजबूत: दातागंज, खैर, और कुरारा मंडी में भी गेहूं के भाव ₹2500 प्रति क्विंटल तक पहुंचे। यह दरें किसानों को अच्छी आय देने वाली मानी जा रही हैं। वहीं अलीगंज, अनन्दनगर, बबराला, और हरगांव मंडियों में गेहूं का भाव ₹2440 से ₹2479 के बीच रहा।
निष्कर्ष: उत्तर प्रदेश की मंडियों में आज गेहूं की अच्छी मांग देखी गई है। एमएसपी से ऊपर बिक रहा गेहूं इस समय किसानों के लिए राहतभरा संकेत है। हालांकि, मौसम और सरकारी खरीद की स्थिति को देखते हुए अगले कुछ दिनों में दामों में उतार-चढ़ाव संभव है।
ये भी पढें- मध्य प्रदेश में लहसुन के भाव में तूफानी उछाल