• होम
  • gehu ka bhav: 22 जुलाई 2025: मध्य प्रदेश में कई जगहों पर गेह...

gehu ka bhav: 22 जुलाई 2025: मध्य प्रदेश में कई जगहों पर गेहूं ₹2800 के पार, लेकिन कुछ मंडियों में अभी भी एमएसपी से कम

गेहूं
गेहूं

22 जुलाई 2025 को मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों से आई ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार गेहूं के टुडे मंडी भाव में हल्की मजबूती देखने को मिली है, लेकिन यह राहत अब भी सभी मंडियों तक नहीं पहुंची है। कुछ मंडियों में गेहूं का मंडी भाव सरकार द्वारा तय MSP ₹2425 प्रति क्विंटल से ऊपर निकल गया है, जबकि कई केंद्रों पर अभी भी यही रेट या इससे कम लेटेस्ट मंडी प्राइस दर्ज किए गए हैं। यह असमानता दर्शाती है कि इस वक्त किसानों की स्थिति मंडी दर मंडी अलग बनी हुई है कहीं उम्मीदें जगी हैं, तो कहीं किसान लागत निकालने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में मंडीवार भावों की सही जानकारी और रणनीतिक बिक्री ही इस वक्त किसानों को बेहतर मुनाफा दिला सकती है।

MP की मंडियों में गेहूं का हाल – कहां रेट उछले, कहां मंदी आई? मंडीवार तुलना रिपोर्ट:

मंडी का नाम आवक (टन में) किस्म न्यूनतम भाव (₹/क्विंटल) अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)
बीना 13.47 गेहूं ₹ 2,576 ₹ 2,646
दतिया 3.5 मिल क्वालिटी ₹ 2,500 ₹ 2,562
देवास 10.08 गेहूं ₹ 2,690 ₹ 2,792
गौतमपुरा 12.11 गेहूं ₹ 2,480 ₹ 2,490
इंदौर 31.7 मालवा शक्ति ₹ 2,640 ₹ 2,645
कटनी 36.2 मिल क्वालिटी ₹ 2,400 ₹ 2,470
सागर 57.3 गेहूं ₹ 2,400 ₹ 2,430
सीधी 33 मिल क्वालिटी ₹ 2,460 ₹ 2,485
थांदला 4.5 मिल क्वालिटी ₹ 2,590 ₹ 2,600
विजयपुर 7 गेहूं ₹ 2,450 ₹ 2,475
मंडला 24.2 लोकल ₹ 2,350 ₹ 2,405
पिचौर 7 गेहूं ₹ 2,420 ₹ 2,440
राजगढ़ 84.67 गेहूं ₹ 2,390 ₹ 2,500
सतना 16.5 गेहूं ₹ 2,250 ₹ 2,300
सीहोर 3.77 गेहूं ₹ 2,540 ₹ 2,585

कहीं फायदा, कहीं नुकसान किसान फिर उलझन में:

देवास मंडी में आज गेहूं का अधिकतम रेट ₹2792 क्विंटल तक चला गया, जो MSP से करीब ₹367 ज्यादा है। वहीं, इंदौर, बीना और थांदला जैसे इलाकों में भी गेहूं की कीमतें ₹2600 पार रहीं। इन इलाकों के किसान थोड़ा राहत की सांस ले रहे हैं।
लेकिन दूसरी तरफ, सतना, मंडला और सागर जैसी मंडियों में अब भी गेहूं का भाव ₹2300–₹2430 के बीच रहा — यानी कुछ किसानों को अब भी अपनी फसल बेचकर घाटा उठाना पड़ रहा है।

किसानों के लिए सुझाव:

  • जिन इलाकों में भाव अभी भी कम हैं, वहां के किसान भंडारण की सुविधा हो तो कुछ दिन इंतजार कर सकते हैं।
  • मालवा शाक्ति या मिल क्वालिटी गेहूं की मांग अधिक है, ऐसे में बेहतर क्वालिटी का गेहूं उपजाने वाले किसानों को ज्यादा फायदा मिल रहा है।

ये भी पढें- यूपी में तुअर दाल का मंडी भाव

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें