किसान भाइयों, अगर आप अपनी सोयाबीन की फसल को अच्छे दाम पर बेचना चाहते हैं, तो आज की यह रिपोर्ट आपके लिए बेहद जरूरी है। आज, यानी 30 मई 2025 को मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में सोयाबीन के लेटेस्ट मंडी प्राइस में कहीं थोड़ी स्थिरता, तो कहीं मजबूत उछाल देखने को मिला।
कुछ चुनिंदा मंडियों में भाव ₹4200 प्रति क्विंटल तक पहुंचे, जो वर्तमान बाजार के हिसाब से राहत की बात है। हालांकि, सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP ₹4892) से अब भी रेट नीचे ही चल रहे हैं, लेकिन फिर भी सनावद जैसी कुछ मंडियों में किसानों को अच्छे दाम मिलते दिखे।
इस रिपोर्ट में जानिए:
• कौन सी मंडियों में सोयाबीन को मिले सबसे अच्छे रेट
• कहां चल रहा है सबसे कम भाव
• कैसे और कब बेचें, ताकि आपको हो ज्यादा मुनाफा
ध्यान दें: मंडी का चुनाव करते समय केवल आवक नहीं, क्वालिटी और ट्रेंडिंग भाव भी देखें। सही मंडी और सही समय मिल जाए, तो कम MSP के बावजूद भी आप बेहतर कमाई कर सकते हैं।
तो जुड़िए हमारे साथ और पाएं रोज़ाना के टुडे मंडी भाव, ताकि आपकी फसल को मिले सही और संतोषजनक मूल्य।
अन्य मंडियों में भाव कुछ यूं रहे:
मंडी का नाम | आवक (टन में) | वैरायटी | न्यूनतम मूल्य (₹/क्विंटल)2 | अधिकतम मूल्य (₹/क्विंटल)2 |
धार | 9.59 | सोयाबीन | 4100 | 4150 |
इंदौर | 14.11 | सोयाबीन | 1035 | 4195 |
जोबट | 21.8 | सोयाबीन | 3800 | 4000 |
नलकखेड़ा | 5 | सोयाबीन | 3900 | 4000 |
सनावद | 6.44 | सोयाबीन | 4021 | 4200 |
पीली सोयाबीन | 3700 | 3800 | ||
शहगढ़ | 10.1 | सोयाबीन | 3920 | 3990 |
सोनकच्छ | 3 | सोयाबीन | 3700 | 3800 |
तराना | 15.87 | सोयाबीन | 3900 | 3911 |
सनावद मंडी में सबसे ऊंचा रेट – ₹4200 क्विंटल तक पहुंचा भाव
सनावद मंडी में आज सोयाबीन का अधिकतम भाव ₹4200 दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम ₹4021 रहा। यहां पीली किस्म का भी कारोबार हुआ, जिसमें रेट ₹3700–₹3800 के बीच रहा।
इंदौर मंडी में भाव 1035 से ₹4195 – बड़ा अंतर
Indore में आज सोयाबीन के भावों में भारी अंतर देखा गया। न्यूनतम भाव केवल ₹1035 रहा जबकि उच्च गुणवत्ता वाले माल पर ₹4195 तक का रेट मिला।
MSP से कम चल रहे बाजार भाव – किसानों को ध्यान देने की ज़रूरत
सरकारी MSP ₹4892 है, लेकिन अधिकतर मंडियों में सोयाबीन का भाव इससे 600–1000 रुपये नीचे चल रहा है।
किसानों को सलाह है कि वे गुणवत्ता सुधारें और मंडी चयन समझदारी से करें, ताकि बेहतर रेट हासिल कर सकें।
ये भी पढें- 35100 रुपये क्विंटल, जीरे ने तोड़ा रिकॉर्ड, मंडियों में मची हलचल – देखें पूरी रिपोर्ट