• होम
  • मौसम अपडेट: उत्तर भारत से दक्षिण तक बारिश और आंधी का कहर, जा...

मौसम अपडेट: उत्तर भारत से दक्षिण तक बारिश और आंधी का कहर, जानें कब और कहां पड़ेगा असर

देशभर में बारिश और आंधी का तांडव
देशभर में बारिश और आंधी का तांडव

देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। कई राज्यों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली है। गुजरात और महाराष्ट्र में भी पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश के आसार:

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज के साथ बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी संभावना है।

पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट:

पूर्वोत्तर भारत में 13 मई तक भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में लू चलने के संकेत भी मिले हैं।

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और तेज हवाएं संभव:

IMD ने राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज और कल हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बादल गरजने की संभावना है।

इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश:

  • पश्चिम भारत (9 से 12 मई): राजस्थान में आज का मौसम, महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है। कुछ इलाकों में हवाएं 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।
  • उत्तर भारत: दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी राजस्थान में 9 से 11 मई तक बारिश और आंधी का अनुमान है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

पहाड़ी राज्यों में भी बारिश की संभावना:

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश, गरज और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही इन राज्यों में हवाएं 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।

दक्षिण भारत में भी बरसेंगे बादल: दक्षिण भारत के कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और केरल में आज 9 मई से 12 मई तक बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना बनती नज़र आ रही है। वहीं, हवाओं की गति 30 से 50 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

लू से सतर्क रहें ये राज्य: 10 मई से पूर्वी भारत के कई इलाकों में लू चलने की आशंका है। 9 मई को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, ओडिशा, पुद्दुचेरी और कराईकल में गर्मी तेज रहने की संभावना है। वहीं, 10 से 14 मई के बीच बिहार, झारखंड, ओडिशा और बंगाल के तटीय हिस्सों में अलग-अलग दिन लू पड़ सकती है।

ये भी पढें- उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें