khetivyapar Banner
  • होम
  • Potato Price Today in Uttar Pradesh and Madhya Pradesh: उत्त...

Potato Price Today in Uttar Pradesh and Madhya Pradesh: उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आलू का मंडी भाव आज का (28 अप्रैल 2024) आइए Khetivyapar पर जानें

Potato Price Today in Uttar Pradesh and Madhya Pradesh: उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आलू का मंडी भाव आज का (28 अप्रैल 2024) आइए Khetivyapar पर जानें
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आलू का मंडी भाव आज का

देश के अधिकांश हिस्सों में इस समय सब्जियों के भाव में आग लगी हुई है, इसी बीच हर घर में अपनी उपलब्धता रखने वाला आलू के भावों में भी आई कई शहरों में भिन्नता के बारे में, हम आज जानेंगे। इस समय देश में आलू की देसी वैरायटी का अधिकतम औसतन मंडी भाव 2100 रु क्विंटल से न्यूनतम औसतन भाव 1000 रु प्रति क्विंटल चल रहा है। वहीं लोकल आलू की वैरायटी का अधिकतम औसतन मंडी भाव 3500 रु क्विंटल से न्यूनतम औसतन भाव 1800 रु प्रति क्विंटल चल रहा है। 

उत्तर प्रदेश में आलू का मंडी भाव आज का Potato Price Today in Uttar Pradesh:

28 अप्रैल को उत्तरप्रदेश के कानपूर में आलू की देसी वैरायटी की सबसे अधिक आवक दर्ज हुई है, अनुमान है की लगभग 1500 क्विंटल के करीब कानपूर मंडी में आवक है, वही यहाँ अधिकतम भाव 1880 रु प्रति क्विंटल और न्यूनतम भाव 1700 रु प्रति क्विंटल चल रहा है। 
आगरा मंडी में भी आवक लगभग 1450 क्विंटल के आसपास थी, वही इस मंडी में अधिकतम भाव 1800 रु प्रति क्विंटल और न्यूनतम भाव 1500 रु प्रति क्विंटल के लगभग चल रहा है। 
इस मंडी में चल रहा आलू का सबसे कम भाव: फ़िरोज़ाबाद ज़िले की सिरसागंज मंडी में आलू का अधिकतम भाव 700 रु प्रति क्विंटल और न्यूनतम भाव  500 रु प्रति क्विंटल के लगभग है। वहीं आवक 156 क्विंटल दर्ज हुई।

मध्यप्रदेश के शाजापुर में आलू का मंडी भाव सस्ता:

मध्यप्रदेश के शाजापुर मंडी में आलू का अधिकतम भाव 1150 रु प्रति क्विंटल और न्यूनतम भाव  1000 रु प्रति क्विंटल के लगभग है। वहीं आवक 10 क्विंटल के लगभग दर्ज हुई। 28 अप्रैल को मध्यप्रदेश के इंदौर में आलू की लोकल वैरायटी की सबसे अधिक आवक और भाव दर्ज हुआ, अनुमान है की लगभग 52 क्विंटल के करीब इस मंडी में आवक है, वही यहाँ अधिकतम भाव 2250 रु प्रति क्विंटल और न्यूनतम भाव 1590 रु प्रति क्विंटल चल रहा है। 
 

khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी whatsapp WhatsApp चैनल से जुड़ें