• होम
  • Potato Price Today: आज किस मंडी में मिलेगा आलू का सबसे ऊँचा...

Potato Price Today: आज किस मंडी में मिलेगा आलू का सबसे ऊँचा भाव? पूरी राज्यवार लिस्ट और विश्लेषण देखें

गुजरात आलू मंडी भाव आज
गुजरात आलू मंडी भाव आज

Potato Mandi Bhav Today: आज देशभर की आलू मंडियों में जबरदस्त उछाल–गिरावट देखने को मिली। खासकर गुजरात और राजस्थान की मंडियों में कीमतों में बड़ा फर्क देखने को मिला। कहीं आलू का भाव ₹650 प्रति क्विंटल तक गिर गया, तो कहीं कम आवक के चलते रेट ₹3,200 प्रति क्विंटल तक पहुँच गया। जहाँ आवक अधिक रही वहाँ कीमतें दबाव में रहीं, जबकि कम आवक वाली मंडियों में आलू के भाव तेज़ी से ऊपर चढ़े।

किसान भाइयों के लिए यह रिपोर्ट इसलिए बेहद जरूरी है क्योंकि यह बताती है कि आज कौन-सी मंडी में आलू का टुडे मंडी भाव सबसे मजबूत है और कहाँ भेजकर अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। अगर आप सोच रहे हैं कि अपना स्टॉक अभी बेचें या कुछ दिन और रोककर रखें तो यहाँ दिया गया बाजार विश्लेषण आपके लिए काफी मददगार होगा।

राज्यवार आलू का मंडी भाव (17 नवम्बर, 2025) State-wise Potato Market Price (November 17, 2025):

राज्य मार्केट सेंटर आवक (Arrivals) किस्म न्यूनतम भाव (₹) अधिकतम भाव (₹)
गुजरात आनंद (सब्जी यार्ड) APMC 109.7 लोकल 1,500 2,000
गुजरात अंकलेश्वर APMC 15 आलू 1,200 2,900
गुजरात भरूच APMC 28.5 अन्य 1,000 2,300
गुजरात बिलीमोरा APMC 2.4 अन्य 2,000 3,000
गुजरात दाहोद (सब्जी मंडी) APMC 17.5 आलू 1,500 1,700
गुजरात डीसा (सब्जी यार्ड) APMC 3 अन्य 1,700 1,850
गुजरात कपदवनज APMC 45 आलू 1,000 2,300
गुजरात खंभात (सब्जी यार्ड) APMC 0.4 देसी 1,800 3,200
गुजरात मेहसाणा (सब्जी मंडी) APMC 85.9 आलू 700 2,100
गुजरात नडियाद APMC 2.24 देसी 2,000 2,500
गुजरात नडियाद (चकलासी) APMC 1.41 आलू 1,900 2,300
गुजरात नडियाद (पिपलाग) APMC 16.5 आलू 1,500 2,000
गुजरात नवसारी APMC 15.7 आलू 1,400 3,200
गुजरात पालीताना APMC 6.2 आलू 2,100 3,000
गुजरात पोरबंदर APMC 41 रेड नैनीताल 2,000 2,500
गुजरात राजकोट (सब्जी यार्ड) APMC 337 आलू 1,025 2,755
गुजरात सूरत APMC 1,085 अन्य 650 2,750
गुजरात वढवन APMC 43.5 आलू 2,000 2,500
राजस्थान बस्सी APMC 0.4 अन्य 1,700 2,000
राजस्थान भादरा APMC 1.3 अन्य 1,300 1,400
राजस्थान गोलूवाला APMC 0.28 रेड नैनीताल 1,200 1,400
राजस्थान जैसलमेर APMC 6 आलू 1,050 1,250
राजस्थान झुंझुनू APMC 1.8 रेड नैनीताल 1,000 1,100
राजस्थान संगरिया APMC 0.5 आलू 1,200 1,900
राजस्थान सीकर APMC 66.3 अन्य 1,200 1,300
राजस्थान उदयपुर (फल एवं सब्जी) APMC 19.2 अन्य 1,000 1,500

भाव और आवक में बदलाव - विस्तृत विश्लेषण:

  • आज आलू के दामों में सबसे अधिक तेजी गुजरात के खंभात और नवसारी में देखने को मिली, जहां आलू के भाव ₹3,200 प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। पलिताना और बिलिमोरा में भी ऊँचे भाव (₹3,000 तक) दर्ज किए गए।
  • दूसरी ओर, सूरत और मेहसाणा में दाम सबसे कम ₹650–₹700 तक रहे, जिसकी वजह भारी आवक (1085 टन और 85.9 टन) रही।
  • राजस्थान में आलू के भाव अपेक्षाकृत स्थिर रहे और अधिकतर मंडियों में ₹1,000–₹1,500 प्रति क्विंटल के आसपास रहे। संगरिया में थोड़ी तेजी रही, जहां दाम ₹1,900 तक पहुंचे।
  • आवक के मामले में सूरत (1085 टन) और राजकोट (337 टन) सबसे आगे रहे, जिससे इन मंडियों में कीमतों पर दबाव बना रहा। वहीं खंभात, गोलूवाला, बासी, संगरिया जैसी कम आवक वाली मंडियों में दाम मजबूत रहे।

किसानों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव:

  1. जिनके पास उच्च गुणवत्ता वाला आलू है, वे बिक्री के लिए खंभात, नवसारी, पलिताना, बिलिमोरा जैसी मंडियों का रुख करें यहां सबसे ऊंचे भाव मिल रहे हैं।
  2. भारी आवक वाली मंडियों (सूरत, राजकोट) में दाम दबाव में हैं यदि भंडारण सुविधा है तो स्टॉक रोककर रखें, और अगले 4–5 दिनों में बाजार सुधार का इंतजार करें।
  3. कम आवक और ऊँची कीमत वाली मंडियों में माल भेजकर मुनाफा बढ़ाया जा सकता है।
  4. स्थानीय लागत (परिवहन + श्रम) को ध्यान में रखकर नजदीकी हाई-प्राइस बाजार चुनें।

ये भी पढ़ें- टमाटर के दामों में उछाल! हरियाणा में 6000₹ तक रेट — पूरी मंडीवार लिस्ट देखें

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें