26 जुलाई 2025 की सुबह प्याज किसानों के लिए एक बड़ा सवाल लेकर आई “आज मेरा प्याज किस रेट पर जाएगा?” क्योंकि मंडियों से जो टुडे मंडी भाव रिपोर्ट आई है, उसने सबको चौंका दिया। राजस्थान की डूंगरपुर मंडी में प्याज ने जहां ₹3000 प्रति क्विंटल की ऊंचाई छू ली, वहीं मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की कई मंडियों में प्याज ₹400–₹800 के भाव में ही सिमट गया। एक ओर किसानों के चेहरे पर चमक दिखी, दूसरी ओर कई जगहों पर मायूसी छा गई। इतना बड़ा अंतर आखिर क्यों? क्या यह मौसम की मार है, मंडी की चालबाज़ी या कुछ और? अगर आप भी प्याज की फसल बेचने की सोच रहे हैं, तो आज की यह लेटेस्ट मंडी प्राइस रिपोर्ट आपके लिए बेहद अहम है। इसमें मिलेगा राज्यवार मंडी भाव, आवक की पूरी तस्वीर और वो ज़रूरी सलाह, जो आपको घाटे से बचा सकती है और मुनाफे की ओर ले जा सकती है। आज का सबसे बड़ा सवाल बस यही है: "कौन सी मंडी आपके प्याज को दिला सकती है सबसे सही कीमत?
राज्य | मंडी | किस्म | आवक (टन) | न्यूनतम भाव (₹/क्विंटल) | अधिकतम भाव (₹/क्विंटल) |
हरियाणा | ढांड | अन्य | 0.6 | 1500 | 2000 |
गुरुग्राम | अन्य | 98.5 | 1000 | 2000 | |
नारनौल | प्याज | 1.2 | 1900 | 2000 | |
मध्य प्रदेश | सेंधवा | लाल | 0.2 | 400 | 800 |
राजस्थान | बस्सी | अन्य | 0.4 | 1700 | 2000 |
डूंगरपुर | प्रथम सॉर्ट | 0.5 | 2500 | 3000 | |
श्रीगंगानगर | अन्य | 48 | 1600 | 2000 | |
उत्तर प्रदेश | अलीगढ़ | लाल | 70 | 1340 | 1460 |
फतेहपुर सीकरी | लाल | 1.5 | 1300 | 1450 | |
लालगंज | लाल | 7 | 1150 | 1250 | |
रायबरेली | लाल | 19 | 1350 | 1400 |
भावों में उतार-चढ़ाव: कहाँ क्या हाल है?
26 जुलाई को देश की अलग-अलग मंडियों में प्याज के भावों में अच्छा खासा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। राजस्थान के डूंगरपुर में प्याज की अच्छी क्वालिटी (1st Sort) की वजह से रेट ₹3000 प्रति क्विंटल तक पहुंच गए, जो किसानों के लिए राहत भरी खबर रही। वहीं श्रीगंगानगर, बसी और हरियाणा की मंडियां जैसे गुड़गांव और नारनौल में भी ₹1600 से ₹2000 तक की रेंज में प्याज बिका यानी यहां बाजार कुछ हद तक स्थिर रहा। इन मंडियों में प्याज की मांग बनी हुई है, जिससे व्यापारियों और किसानों दोनों को ठीक-ठाक दाम मिल रहे हैं।
दूसरी ओर मध्य प्रदेश के सेंधवा में स्थिति उलटी रही यहां प्याज का भाव सिर्फ ₹400 से ₹800 प्रति क्विंटल रहा, जो लागत से भी नीचे माना जा सकता है। किसानों को इस गिरावट से काफी नुकसान हुआ है। उत्तर प्रदेश की मंडियों जैसे अलीगढ़, फतेहपुर सिकरी और रायबरेली में भी हाल कुछ बेहतर नहीं रहा ₹1150 से ₹1460 के भाव पर प्याज बिका, जिससे न मुनाफा बन रहा है, न ही लागत ठीक से निकल रही है। कुल मिलाकर, राजस्थान और हरियाणा के किसानों के लिए दिन थोड़ा अच्छा रहा, लेकिन एमपी और यूपी के किसान अभी भी सही कीमत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
किसानों के लिए सलाह:
ये भी पढ़ें- आज का गेहूं का भाव