• होम
  • aam ka bhav: 14 जुलाई 2025: आम के दामों में जोरदार तेजी – उत...

aam ka bhav: 14 जुलाई 2025: आम के दामों में जोरदार तेजी – उत्तर प्रदेश की मंडियों में दशहरी ने तोड़े रिकॉर्ड

आम
आम

किसान भाइयों और फलों के व्यापार से जुड़े सभी पाठकों के लिए बड़ी खबर, उत्तर प्रदेश की मंडियों में आम के टुडे मंडी भाव इस हफ्ते नए रिकॉर्ड पर पहुंचे हैं। खासकर गोंडा मंडी में दशहरी आम की कीमत में ₹950 प्रति क्विंटल की ऐतिहासिक बढ़त दर्ज की गई है, जिससे इसका रेट ₹3550 तक पहुंच गया यानी लगभग 36% की छलांग, लेटेस्ट मंडी प्राइस के मुताबिक, 8 से 14 जुलाई 2025 के बीच रायबरेली, ओरई, शामली और हरगांव मंडी में दशहरी और चौसा आम की कीमतों में हल्की से लेकर तेज़ तेजी देखने को मिली है। हालांकि मैगलगंज मंडी में कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे वहां के किसानों को कुछ नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में अगर आप भी आम की फसल बेचने की योजना बना रहे हैं, तो इस मंडी भाव रिपोर्ट को जरूर पढ़ें ताकि आप जान सकें कि कहां मिल सकता है आपके आम का सबसे अच्छा भाव और किस मंडी में बिक्री करना आपके लिए सबसे फायदेमंद रहेगा।

 8 से 14 जुलाई तक कितना बदला आम का रेट? देखें उत्तर प्रदेश की मंडियों की ताज़ा तुलना रिपोर्ट:

मंडी का नाम किस्म 8 जुलाई भाव (₹/क्विंटल) 14 जुलाई भाव (₹/क्विंटल) आम  की कीमत में अंतर (₹)
शामली दशहरी ₹ 2,600 ₹ 2,700 ₹ 100
रायबरेली दशहरी ₹ 2,400 ₹ 2,500 ₹ 100
गोंडा दशहरी ₹ 2,600 ₹ 3,550 ₹ 950
ओरई दशहरी ₹ 2,450 ₹ 2,800 ₹ 350
हरगांव (लहरपुर) दशहरी ₹ 1,500 ₹ 1,900 ₹ 400
खागा चौसा ₹ 2,260 ₹ 2,350 ₹ 90
मैगलगंज दशहरी ₹ 1,625 ₹ 1,450 ₹ -175

कहां कितनी तेज़ी आई:

8 से 14 जुलाई के बीच उत्तर प्रदेश की मंडियों में आम के भावों में अच्छी खासी तेजी देखने को मिली। सबसे ज्यादा बढ़त गोंडा मंडी में देखने को मिली, जहां दशहरी आम का रेट सीधा ₹2600 से बढ़कर ₹3550 प्रति क्विंटल हो गया। यानी किसानों को हर क्विंटल पर ₹950 ज्यादा मिला, जो लगभग 36% की बढ़त है। इसी तरह ओरई में भी दशहरी आम ₹2450 से ₹2800 तक पहुंच गया और हरगांव (लहरपुर) में ₹1500 से ₹1900 हो गया। इन जगहों पर भाव बढ़ने का कारण साफ है – क्वालिटी बेहतर रही और बाजार में मांग भी मजबूत बनी रही।
दूसरी ओर, शामली, रायबरेली, और खागा जैसी मंडियों में आम के भाव थोड़े-बहुत बढ़े ₹90 से ₹100 की मामूली तेजी रही, जो बताती है कि वहां मांग और आपूर्ति लगभग संतुलन में रही। लेकिन मैगलगंज मंडी की तस्वीर थोड़ी अलग रही। यहां दशहरी आम का भाव ₹1625 से गिरकर ₹1450 रह गया, यानी ₹175 की गिरावट आई। यह शायद इसलिए हुआ क्योंकि या तो आवक ज़्यादा हो गई या फिर क्वालिटी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं रही। कुल मिलाकर, इस हफ्ते मंडियों में अच्छे आम पर अच्छा भाव मिला और किसानों को मेहनत का सही दाम मिला खासकर उन जगहों पर जहां फसल की गुणवत्ता दमदार रही।

किसानों के लिए सलाह:

  • गोंडा, ओरई, और हरगांव जैसी मंडियों में जो किसान अपने आम बेचने की योजना बना रहे हैं, उन्हें यह समय अधिक लाभ कमाने का अवसर दे सकता है।
  • जहां गिरावट देखने को मिली (जैसे मैगलगंज), वहां बेहतर क्वालिटी और ग्रेडिंग के ज़रिए अगले सप्ताह बेहतर रेट पाने की संभावना है।
  • आगामी हफ्तों में बारिश की स्थिति और आम की आवक, कीमतों को और प्रभावित कर सकती है। मंडी रिपोर्ट पर नज़र बनाए रखना फायदेमंद रहेगा।

ये भी पढें- प्याज के दामों में की बढ़ोतरी, भोपाल-नरसिंहगढ़ में उछाल

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें