किसान भाइयों, अगर आपकी गेहूं की फसल तैयार है और आप सोच रहे हैं कि अभी बेचें या थोड़ा इंतज़ार करें, तो यह रिपोर्ट आपके लिए बेहद जरूरी है। आज मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूं मंडी भाव में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।
जहाँ एक ओर इंदौर, टीकमगढ़, निवाड़ी और सेंधवा जैसी मंडियों में गेहूं ने ₹2500 से ₹2701/क्विंटल तक का रेट छू लिया, वहीं कुछ स्थानों पर यह MSP ₹2425 से भी नीचे बिकता देखा गया। यह दर्शाता है कि स्थान, क्वालिटी और डिमांड के अनुसार भावों में बड़ा फर्क देखने को मिल रहा है।
इस रिपोर्ट में आपको मिलेगा:
तो चलिए जानते हैं आज का गेहूं रेट और तय करते हैं – क्या अब बेचें या कुछ दिन और रुकें?
मंडी का नाम | आवक (टन में) | वैरायटी | न्यूनतम मूल्य (₹/क्विंटल)2 | अधिकतम मूल्य (₹/क्विंटल)2 |
इंदौर | 2.65 | मिल क्वालिटी | 2690 | 2701 |
रतलाम | 7.2 | गेहूं | 2200 | 2255 |
बुरहानपुर | 27 | गेहूं | 2000 | 2100 |
चाकघाट | 7 | मिल क्वालिटी | 2450 | 2450 |
चौरई | 4.06 | गेहूं | 25 | 2580 |
गौतमपुरा | 4.02 | गेहूं | 2550 | 2510 |
सतना | 5 | गेहूं | 2400 | 2500 |
गोहद | 3 | मिल क्वालिटी | 2430 | 2450 |
कटनी | 12.6 | मिल क्वालिटी | 2475 | 2480 |
खरगापुर | 7.2 | मिल क्वालिटी | 2400 | 2468 |
लखनादौन | 8.5 | मिल क्वालिटी | 2290 | 2301 |
निवाड़ी | 42.9 | मिल क्वालिटी | 2500 | 2525 |
रेहटी | 8.1 | गेहूं | 2400 | 2430 |
सेंधवा | 8.58 | गेहूं | 2500 | 2600 |
थांदला | 4 | मिल क्वालिटी | 2450 | 2450 |
टीकमगढ़ | 6.5 | मिल क्वालिटी | 2500 | 2565 |
इंदौर में सबसे ऊंचे भाव, मिल क्वालिटी गेहूं ₹2701 तक बिका: इंदौर मंडी में आज 2.65 टन गेहूं की आवक दर्ज की गई और मिल क्वालिटी गेहूं ₹2690 से ₹2701 प्रति क्विंटल तक बिका, जो दिन का सबसे ऊंचा भव रहा। यह दर MSP से करीब ₹275 ज्यादा है।
टीकमगढ़, निवाड़ी और सेंधवा में भी गेहूं ने अच्छी कीमत पाई: टीकमगढ़ मंडी में मिल क्वालिटी गेहूं ₹2500 से ₹2565, निवाड़ी में ₹2500 से ₹2525, और सेंधवा में ₹2600 तक पहुंचा। यह संकेत देता है कि इन इलाकों में अच्छी क्वालिटी वाले गेहूं की मांग बनी हुई है।
बुरहानपुर और रतलाम में कमजोर भाव, ₹2100 से नीचे रही बिक्री: वहीं दूसरी ओर बुरहानपुर मंडी में सबसे कम भाव देखने को मिला, जहां गेहूं ₹2000 से ₹2100 प्रति क्विंटल पर बिका, जो MSP से काफी नीचे है। रतलाम में भी भाव ₹2200 से ₹2255 तक सीमित रहे।
किसानों के लिए सलाह:
ये भी पढें- हरियाणा में तरबूज की जबरदस्त मांग! रोहतक में रेट ₹1500/क्विंटल तक पहुँचे, जानें पूरी मंडी रिपोर्ट