• होम
  • lakhpati didi: लखपति दीदी बनेगी विकसित भारत की रीढ़: 15 अगस्...

lakhpati didi: लखपति दीदी बनेगी विकसित भारत की रीढ़: 15 अगस्त तक दो करोड़ का लक्ष्य

लखपति दीदी
लखपति दीदी

केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गुजरात के जूनागढ़ स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद  ग्राउंडनट रिसर्च निदेशालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान की गतिविधियों की समीक्षा की और स्वयं सहायता समूहों की ‘दीदियों’ और किसानों से संवाद किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने ‘लखपति दीदी’ की 50 प्रेरणादायक सफलता कहानियों का संकलन जारी किया, साथ ही संस्थान की 2024 की वार्षिक रिपोर्ट का भी विमोचन किया।

हर महिला बने आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त:

श्री चौहान ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "हर महिला को आत्मनिर्भर, आर्थिक रूप से सशक्त और स्वतंत्र बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अब तक 1.5 करोड़ महिलाएं 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं और सरकार 15 अगस्त तक 2 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त कर लेगी।

"लखपति दीदी बदलाव की मिसाल हैं "

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि "स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं सामाजिक परिवर्तन की अगुआ बन चुकी हैं। वे अब रूढ़िवादिता को तोड़कर आर्थिक बदलाव की कहानियां लिख रही हैं।"
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विज़न का उल्लेख करते हुए कहा कि "देश की आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की मांग है।"

ग्रामीण महिलाएं बनेंगी 'विकसित भारत' की निर्माता:

श्री चौहान ने कहा कि यदि ग्रामीण महिलाओं को उचित प्रशिक्षण, समय पर बैंक ऋण और जरूरी आधारभूत सुविधाएं मिलें, तो वे चमत्कार कर सकती हैं। उन्होंने ‘लखपति दीदी’ को स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने वाली शक्ति बताया। समापन में उन्होंने कहा, "आप सभी महिलाओं का साहस और मेहनत सराहनीय है। प्रधानमंत्री मोदी स्वयं आपके साथ खड़े हैं। आने वाले समय में महिलाओं की भागीदारी उद्योग क्षेत्र में भी बढ़ाई जाएगी। आप सबके प्रयास 'विकसित भारत' के निर्माण में मील का पत्थर साबित होंगे।"

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें