E-Shram Portal: देशभर में असंगठित, अस्थायी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से काम करने वाले श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने 26 अगस्त 2021 को ई-श्रम पोर्टल शुरू किया था। नवंबर 2025 तक 31.38 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिक और 5.09 लाख से ज्यादा प्लेटफॉर्म आधारित श्रमिक इस पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं। पोर्टल को वर्तमान में 14 प्रमुख केंद्रीय कल्याण योजनाओं से जोड़ा गया है, जिससे श्रमिकों को विभिन्न लाभों तक आसान पहुंच मिली है।
| योजना | लाभार्थियों की संख्या |
| एक राष्ट्र एक राशन कार्ड | 24,15,55,436 |
| आयुष्मान भारत – पीएम-जेएवाई | 15,10,06,017 |
| पीएम सुरक्षा बीमा योजना | 8,49,72,519 |
| मनरेगा | 6,16,93,566 |
| पीएम किसान सम्मान निधि | 3,94,74,997 |
| पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना | 2,25,52,084 |
| पीएम आवास योजना–ग्रामीण | 98,06,495 |
| पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि | 32,38,555 |
| पीएम मातृत्व वंदना योजना | 31,58,528 |
| पीएम आवास योजना–शहरी | 24,83,426 |
| इंदिरा गांधी विधवा पेंशन | 11,71,070 |
| इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन | 1,67,068 |
| पीएम मत्स्य संपदा योजना | 23,803 |
वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में सरकार ने प्लेटफॉर्म आधारित और अस्थायी श्रमिकों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इनमें ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से पहचान पत्र जारी करना और आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ देना शामिल है। सरकार रोजगार सृजन को बढ़ावा देते हुए युवाओं और महिलाओं की रोजगार-क्षमता बढ़ाने पर खास ध्यान दे रही है।
सरकार कई योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आजीविका और कौशल के अवसर दे रही है, जिनमें शामिल हैं:
इसके साथ ही स्किल इंडिया मिशन के तहत राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना, पीएम–कौशल विकास योजना और आईटीआई प्रशिक्षण मॉडल के माध्यम से बड़े पैमाने पर कौशल उन्नयन किया जा रहा है।
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने युवाओं को एआई समेत 10 उभरती प्रौद्योगिकियों में प्रशिक्षित करने के लिए ‘फ्यूचर स्किल प्राइम’ कार्यक्रम शुरू किया है। अब तक 18.56 लाख से अधिक युवा इस पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं, जिनमें से 3.37 लाख से ज्यादा प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं।
3.5 करोड़ नौकरियों को बढ़ावा: प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना:
सरकार ने विनिर्माण सहित सभी क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना शुरू की है। ₹99,446 करोड़ के परिव्यय वाली यह योजना दो वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक नौकरियों को उत्प्रेरित करने का लक्ष्य रखती है।
राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल का लाभ: राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल रोजगार खोजने वालों के लिए एकीकृत मंच है, जहां नौकरी, रोजगार मेला, कौशल प्रशिक्षण, करियर परामर्श और नौकरी–मिलान सेवाएं डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई जाती हैं।
21 नवंबर 2025 से चार श्रम संहिताओं को प्रभावी कर दिया गया है। इनके अंतर्गत:
ये भी पढ़ें- PM सूर्य घर योजना में मिल रही है ₹78,000 तक की सब्सिडी