• होम
  • Weather & AQI Update: शीतलहर का असर तेज, दिल्ली की हवा बेहद...

Weather & AQI Update: शीतलहर का असर तेज, दिल्ली की हवा बेहद खराब स्तर पर

दिल्ली का मौसम (Delhi Weather)
दिल्ली का मौसम (Delhi Weather)

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। 21–22 नवंबर से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखी जाएगी, जिससे सुबह और शाम की ठंड बढ़ेगी। क्षेत्र में कोहरा केवल हल्के स्तर पर रहने का अनुमान है। हवा शुष्क और ठंडी बनी रहने की संभावना है। राजधानी में अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हफ्ते के अंत तक रात के तापमान में 2–3 डिग्री की अतिरिक्त गिरावट संभव है।

दिल्ली में हवा फिर खतरे के स्तर पर:

दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार गंभीर बनी हुई है। 20 नवंबर को जहां औसत AQI 391 था, वहीं 21 नवंबर की सुबह यह थोड़ा घटकर 370 पर पहुंचा, लेकिन स्थिति अब भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। कई क्षेत्रों में प्रदूषण स्तर 400 से ऊपर दर्ज किया गया, जो सीधे ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। CPCB रिपोर्ट के अनुसार, 39 में से 13 मॉनिटरिंग स्टेशन ‘गंभीर’ स्तर पर रहे। वजीरपुर में AQI 442 दर्ज किया गया, जबकि आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, नरेला, आरके पुरम, रोहिणी और विवेक विहार समेत कई हॉटस्पॉट भी 400 के पार रहे।

देश में दोतरफा मौसम:

यह दिनों देश के मौसम में दो तरह का रुख देखने को मिल रहा है। उत्तर और मध्य भारत में ठंड और शीतलहर बढ़ रही है, जबकि दक्षिणी राज्यों में लगातार बारिश की स्थिति बनी हुई है। आईएमडी के अनुसार अगले दो हफ्तों तक यही विभाजित मौसम जारी रह सकता है। फिलहाल लक्षद्वीप–मालदीव क्षेत्र में सक्रिय लो-प्रेशर सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। वहीं 22 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में नया लो-प्रेशर बन सकता है, जो तमिलनाडु, आंध्र तट और श्रीलंका में भारी बारिश लेकर आ सकता है।

ये भी पढ़ें- उत्तर भारत में ठिठुरन, दक्षिण में मूसलाधार बारिश, जानिए आपके शहर का आज का मौसम

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें