देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर भारत में ठिठुरन का असर तेजी से बढ़ने वाला है, जबकि दक्षिण भारत में अगले कुछ दिनों तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रह सकता है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और किसानों को फसल प्रबंधन में मौसम की परिस्थिति को ध्यान में रखने की सलाह दी है।
पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर तक के हालात दर्ज किए गए हैं। उत्तर प्रदेश और झारखंड में भी तापमान में तेज गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2–3 दिनों तक मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिम भारत में पारा सामान्य से नीचे बना रहेगा। कई राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया है। इनमें ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और तेलंगाना शामिल हैं।
IMD ने चेतावनी जारी की है कि:
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र लगातार सक्रिय है और अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा। इसके साथ ही अरब सागर और दक्षिण केरल के पास बना चक्रवातीय परिसंचरण भी मौसम को प्रभावित कर रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार:
ये भी पढ़ें- आज का मौसम