• होम
  • IMD Alert: दिसंबर की शुरुआत में ही बढ़ी ठंड, पंजाब–राजस्थान–...

IMD Alert: दिसंबर की शुरुआत में ही बढ़ी ठंड, पंजाब–राजस्थान–UP में पारा तेजी से लुढ़का

शीतलहर अलर्ट
शीतलहर अलर्ट

दिसंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत में सर्दी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के अनुसार पंजाब में आज का मौसम, उत्तर महाराष्ट्र और राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। अगले चार दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत का न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।

पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र में पारा लुढ़का Mercury plummets in Punjab, Rajasthan and Maharashtra:

उत्तर भारत के कई हिस्सों में रात का तापमान लगातार नीचे जा रहा है। पंजाब के फरीदकोट में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी पारा 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जिससे पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

राजस्थान में भी तापमान तेजी से नीचे आया है। लूणकरणसर (बीकानेर) में रात का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फतेहपुर में 6.6 डिग्री, गंगानगर में 6.9 डिग्री, अलवर में 8 डिग्री और चूरू में 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 4 दिसंबर के बाद जयपुर और बीकानेर क्षेत्रों में शीतलहर का असर और बढ़ सकता है।

पूर्वी भारत में भी पारे में गिरावट Mercury drops in eastern India too:

IMD के अनुसार पूर्वी भारत के राज्यों में भी तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हवाओं की दिशा बदलने के साथ कई क्षेत्रों में ठंड और घनी महसूस होगी।

उत्तर प्रदेश में दिन में धूप, रात में बढ़ रही सर्दी Sunny day in Uttar Pradesh, cold at night:

उत्तर प्रदेश में दिन के समय हल्की धूप बनी हुई है, लेकिन सूरज ढलने के बाद सर्दी तेजी से बढ़ने लगी है। 3 दिसंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
4 और 5 दिसंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 6 से 8 दिसंबर तक कोहरा जारी रह सकता है। हालांकि शीतलहर की चेतावनी नहीं दी गई है, लेकिन रात के तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ने लगा है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली का AQI 300 के पार, आज इन 3 शहरों का AQI सबसे ज़्यादा!

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें