• होम
  • 66 हजार करोड़ का रिकॉर्ड निर्यात, रोजगार योजनाओं से युवाओं क...

66 हजार करोड़ का रिकॉर्ड निर्यात, रोजगार योजनाओं से युवाओं को मिलेगा लाभ

मध्यप्रदेश पूंजीगत व्यय वृद्धि में टॉप-3 राज्यों में शामिल
मध्यप्रदेश पूंजीगत व्यय वृद्धि में टॉप-3 राज्यों में शामिल

मध्यप्रदेश सरकार ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में मध्यप्रदेश ने पूंजीगत व्यय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज कराई है। कैग की रिपोर्ट के अनुसार देश के 16 राज्यों में पूंजीगत व्यय में वृद्धि हुई है, जिसमें गुजरात 65%, उत्तर प्रदेश 42% और मध्यप्रदेश 41% की उपलब्धि के साथ शीर्ष तीन राज्यों में शामिल है। 

निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि, रैंकिंग में सुधार:

वित्तीय वर्ष 2024-25 में मध्यप्रदेश ने अब तक का सर्वाधिक 66 हजार 218 करोड़ रुपए का निर्यात किया है। फार्मास्युटिकल, इंजीनियरिंग गुड्स और सोया उत्पादों के निर्यात में बढ़ोतरी से 6% की वृद्धि दर्ज की गई है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की रैंकिंग 15 से सुधरकर 11 हो गई है।

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू:

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना को लागू करने का निर्णय लिया। इस योजना के अंतर्गत निजी क्षेत्र में नौकरी पाने वाले युवाओं को सरकार की ओर से 15 हजार रुपए दिए जाएंगे। इससे देशभर में 3 करोड़ 50 लाख युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दीपावली पर जीएसटी सुधार लागू होने से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी और दैनिक उपयोग की वस्तुएं सस्ती होंगी।

यूरिया आपूर्ति और मक्का उत्पादन:

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में यूरिया का कुल भंडारण 15.60 लाख मीट्रिक टन है, जिसमें से 13.92 लाख मीट्रिक टन किसानों को वितरित किया जा चुका है। शेष 1.68 लाख मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। इस वर्ष मक्का का क्षेत्रफल लगभग 5 लाख हेक्टेयर बढ़ने से यूरिया की मांग में वृद्धि हुई है। आगामी डेढ़ माह में 5.60 लाख मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- नया फलदार बगीचा लगाने का सही समय और उन्नत किस्मों

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें