• होम
  • Weather today: मध्य प्रदेश में बारिश-आंधी का अलर्ट, ओलावृष्ट...

Weather today: मध्य प्रदेश में बारिश-आंधी का अलर्ट, ओलावृष्टि और तापमान में गिरावट, 8 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम

MP में मौसम का तांडव
MP में मौसम का तांडव

मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट ली है, कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अनुमान है की, 5 से 8 मई तक प्रदेश में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।

मध्य प्रदेश में मौसम ने बदला रुख, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि:

प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। रविवार, 4 मई को भोपाल सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडा और सुहावना हो गया। राजधानी भोपाल में बारिश के साथ ऐसा महसूस हुआ जैसे मानसून आ गया हो।
पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इंदौर में 7 सेंटीमीटर और उज्जैन में 1 सेंटीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, खंडवा सहित अन्य जिलों में भी बारिश हुई। साथ ही कुछ इलाकों में ओले भी गिरे।

5 मई का मौसम पूर्वानुमान Weather forecast for May 5:

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आज 5 मई को मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, खंडवा और नीमच जैसे जिले इस प्रभाव में आ सकते हैं।
इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई गई है।

तापमान में गिरावट, मौसम हुआ राहत भरा Temperatures drop, weather becomes more pleasant:

प्रदेश में मौसम के बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा है। धूप की तीव्रता कम हुई है और अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई है। आपको बता दें, इंदौर 36.2°C, भोपाल 37°C, ग्वालियर 38.5°C, जैसे शहरों में तापमान में गिरावट देखने मिली है। वहीं, खंडवा और खरगोन में तापमान सबसे अधिक रहा – क्रमशः 42.5°C और 42.4°C।

अगले 4 दिन ऐसे ही रह सकता है मौसम: मौसम विभाग के अनुसार, 5 से 8 मई तक प्रदेश में मौसम में बदलाव बना रह सकता है। इस दौरान कई जिलों में तेज आंधी चलने की संभावना है, जिसकी रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। कुछ जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है। राजधानी भोपाल में धूल भरी हवाएं चलने की आशंका अभी भी बनी हुई है।

ये भी पढें- MP, दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें