• होम
  • Weather Update: MP, दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-बा...

Weather Update: MP, दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, जाने पूरी मौसम जानकारी

MP, यूपी, दिल्ली में आंधी-बारिश की चेतावनी
MP, यूपी, दिल्ली में आंधी-बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 4 मई के लिए देशभर के कई राज्यों में खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में भारी बारिश, तेज़ आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। आइए जानें राज्यों के अनुकूल मौसम का हाल:

मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट Weather update of Madhya Pradesh:

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश में आज गरज-चमक के साथ तेज़ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं पश्चिमी हिस्सों में भी तेज़ हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। कल भोपाल, इंदौर, सीहोर, विदिशा, होशंगाबाद, रायसेन जैसे कई अन्य ज़िलों में तेज़ आंधी और हलकी बूंदाबांदी देखने मिली। अनुमान है की आज भी इन ज़िलों में तेज़ हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। 

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज मौसम रहेगा खराब The weather will be bad in Delhi and UP today:

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज मौसम बिगड़ सकता है। कई इलाकों में तेज़ आंधी और तूफान की स्थिति बन रही है। हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ और बिजली के खंभे गिरने का खतरा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और गैरज़रूरी रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भी आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खेतों या खुले इलाकों में जाने से बचने की अपील की है।

पंजाब-हरियाणा-उत्तराखंड में आंधी तूफ़ान की सम्भावना
आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में तेज़ आंधी की और तूफ़ान संभावना है, जबकि उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है। हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे राज्यों के पर्वतीय इलाकों में मौसम बिगड़ सकता है। गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है।

ओडिशा में आज भारी बारिश का अलर्ट
ओडिशा के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज़ आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका है। लोगों को खुले में न निकलने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में बिजली गिरने की संभावना है, जबकि गंगीय पश्चिम बंगाल में तेज़ आंधी और बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। खासकर दक्षिण और उत्तर कर्नाटक में तेज़ हवाएं चल सकती हैं।

राजस्थान और गुजरात मौसम अपडेट:
पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी और अन्य हिस्सों में तेज़ हवाएं चल सकती हैं। गुजरात के कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान, जबकि सौराष्ट्र और कच्छ में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

समुद्री क्षेत्र और मछुआरों के लिए चेतावनी
अरब सागर के उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों, उत्तर गुजरात तट, मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में समुद्र में तेज़ हवाएं (45-55 किमी प्रति घंटे) चल सकती हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी है।

निष्कर्ष:
देश के कई हिस्सों में आज बारिश, तेज़ हवाएं और आंधी से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। लोगों से अनुरोध है कि मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें और सुरक्षित रहें।
 

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें