किसान भाइयों, जैसे-जैसे गर्मी का पारा चढ़ रहा है, वैसे-वैसे तरबूज की मांग और दामों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। आज 11 जून 2025 को उत्तर प्रदेश की प्रमुख मंडियों में तरबूज के टुडे मंडी भाव में काफी अंतर देखने को मिला। रायबरेली मंडी में तरबूज ₹1000 प्रति क्विंटल के उच्चतम स्तर पर बिका, जो कि आज का सबसे अच्छा भाव रहा।
वहीं, इलाहाबाद मंडी में सबसे ज़्यादा 200 टन की भारी आवक दर्ज की गई, लेकिन यहां रेट ₹575 से ₹650 प्रति क्विंटल के बीच ही रहे, जिससे किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया। इसके उलट, बदायूं, उझानी और रायबरेली जैसी मंडियों में मांग और भाव, दोनों मजबूत रहे। अगर आप भी तरबूज की खेती या बिक्री से जुड़े हैं, तो यह लेटेस्ट मंडी प्राइस रिपोर्ट आपके लिए बेहद काम की है। सही मंडी का चुनाव और फसल की समय पर बिक्री ही बेहतर मुनाफे की गारंटी है।
मंडी का नाम | आवक (टन में) | वैरायटी | न्यूनतम मूल्य (₹/क्विंटल)2 | अधिकतम मूल्य (₹/क्विंटल)2 |
प्रयागराज | 200 | तरबूज | 575 | 650 |
बदायूं | 86 | तरबूज | 770 | 900 |
जगनेर | 32 | तरबूज | 600 | 700 |
खागा | 2 | तरबूज | 665 | 800 |
रायबरेली | 9 | तरबूज | 950 | 1000 |
शाहगंज | 0.8 | अन्य | 450 | 550 |
शिकारपुर | 3 | तरबूज | 700 | 800 |
थानाभवन | 4 | तरबूज | 600 | 800 |
उझानी | 180 | तरबूज | 850 | 950 |
कहां क्या खास रहा?
किसानों के लिए क्या है सिग्नल?
अगर आपके पास अभी अच्छी क्वालिटी का तरबूज स्टॉक है, तो मंडियों में इसकी अच्छी कीमत मिलने की पूरी संभावना है। खासकर वहां जहां आवक कम हो रही है — वहां भाव ऊपर जा सकते हैं। वहीं जिन मंडियों में भारी मात्रा में तरबूज पहुंच रहा है, वहां थोड़ा भाव दब सकता है।
टिप: अगले कुछ दिनों में तापमान और मांग दोनों बढ़ने के आसार हैं, ऐसे में भाव और ऊपर जा सकते हैं। मंडी जाते वक्त ताज़ा रेट जरूर चेक करें।
ये भी पढें- पंजाब की प्रमुख मंडियों में आलू के भाव