भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक देश के बड़े हिस्से में मौसम चुनौतीपूर्ण बना रह सकता है। विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में आज का मौसम, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और बिहार में सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में ठंड और भीषण ठंड को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में भी घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली और एनसीआर में 18 से 21 दिसंबर के बीच सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। दिन के समय आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
उत्तर से आने वाली सर्द हवाओं के चलते प्रदेश में ठिठुरन का दौर बना हुआ है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान मंदसौर में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर और शाजापुर जिलों में शीतलहर चली, जबकि प्रदेश के 23 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण-पश्चिम ईरान और उसके आसपास ऊपरी हवा में चक्रवात के रूप में सक्रिय है, जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ जम्मू क्षेत्र के आसपास बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के चलते फिलहाल मौसम में बड़े बदलाव की संभावना कम है।
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि ठंड से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए शाम के समय हल्की और बार-बार सिंचाई करें। सब्जियों और नर्सरी पौधों को पॉलिथीन शीट या पुआल से ढककर सुरक्षित रखने की सिफारिश भी की गई है। पशुपालकों को रात के समय पशुओं को शेड में रखने और सूखा बिछावन उपलब्ध कराने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में शीतलहर का कहर, ट्रेन और सड़क यातायात ठप