• होम
  • यूपी में ठंड का डबल अटैक, कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार

यूपी में ठंड का डबल अटैक, कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार

उत्तर प्रदेश ठंड और कोहरा
उत्तर प्रदेश ठंड और कोहरा

दिसंबर का का माह उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी के साथ शीतलहर और घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक ओर जहां ठंड के कारण लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात पर भी व्यापक असर पड़ा है। घनी धुंध के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और ट्रेनों की रफ्तार भी थम सी गई है। ठंडक का असर साफ महसूस किया जा रहा है।

कोहरे की मार से रेल यातायात प्रभावित:

भीषण ठंड और घने कोहरे का सीधा असर सड़क के साथ-साथ रेल यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। दर्जनों महत्वपूर्ण ट्रेनें कई-कई घंटे देरी से चल रही हैं। ट्रेनों की अनिश्चित आवाजाही के कारण यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

गोरखपुर, प्रयागराज और कानपुर में बढ़ी ठंड, अलर्ट जारी:

गोरखपुर में अचानक मौसम ने करवट ली है। घने कोहरे और बढ़ती ठंड के कारण लोग जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से बचते नजर आ रहे हैं। संगम नगरी प्रयागराज में भी सर्दी अपने चरम पर है। यहां तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। कानपुर में पिछले तीन दिनों से घना कोहरा और कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है। लोग सुबह से देर रात तक अलाव के सहारे ठंड से बचाव कर रहे हैं। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्कता बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है।

दिल्ली में इस सप्ताह तापमान में गिरावट के आसार:

दिल्ली में इस सप्ताह तापमान में तेज़ गिरावट के संकेत हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही राजधानी सरकार ने सर्दियों की एक और बड़ी चुनौती सिविक और सड़क से जुड़े कार्यों के कारण बढ़ते धूल प्रदूषण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। हवाओं की रफ्तार अधिकतर 0 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहने की उम्मीद है। कम हवा की गति के कारण प्रदूषकों का फैलाव सीमित रह सकता है, जिससे धूल और प्रदूषण नियंत्रण के उपाय और भी महत्वपूर्ण हो जाते हैं।
 

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें