• होम
  • Weather today: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में अगले 5...

Weather today: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में अगले 5 दिनों तक बदलेगा मौसम का मिजाज: IMD का अलर्ट

मौसम अलर्ट
मौसम अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 मई से 19 मई तक के लिए आगामी मौसम की विस्तृत जानकारी जारी की है। इस अवधि में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं। कहीं तेज हवाओं का प्रभाव रहेगा तो कहीं लू और अधिक नमी वाला मौसम लोगों को परेशान कर सकता है।

उत्तर प्रदेश में गर्मी और गरज-चमक के आसार:

उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में 15 से 19 मई के बीच लू चलने की आशंका जताई गई है, विशेषकर पश्चिमी जिलों जैसे नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद में आज का मौसम, बुलंदशहर, अलीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में इसका असर अधिक देखा जा सकता है। 15 और 16 मई को तीखी धूप और तपती हवाओं के कारण पारा चढ़ने की संभावना है। वहीं, 17 मई को कुछ इलाकों में बादलों की गरज और 30–40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की राहत मिल सकती है। 18 और 19 मई को दोबारा गर्म हवाएं असर दिखा सकती हैं।

बिहार में आंधी और नमी वाला मौसम:

IMD ने बिहार में 15 व 16 मई को कुछ हिस्सों में तेज आंधी, बिजली गिरने और हल्की वर्षा के आसार हैं। 15 मई को 50–60 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से चलने वाली हवाएं जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं। साथ ही, उमस भरे मौसम से लोगों को बेचैनी का अनुभव हो सकता है। 17 मई को भी कुछ क्षेत्रों में 30–40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में गरज और हल्की राहत की संभावना:

मध्य प्रदेश में 15 से 17 मई के बीच अलग-अलग जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। 15 मई को पश्चिमी भागों में 40–50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 16 और 17 मई को पूर्वी व मध्य क्षेत्रों में 30–40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 18 व 19 मई को मौसम कुछ हद तक सामान्य रह सकता है।

सावधानी जरूरी:

IMD ने इन राज्यों में रह रहे लोगों को सलाह दी है कि वे मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर बनाए रखें। हीटवेव से बचने का विशेष ध्यान रखें।
इस मौसम बदलाव का असर किसानों, दिहाड़ी मजदूरों और दैनिक यात्रियों पर पड़ सकता है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन की तरफ से सतर्कता और जागरूकता जरूरी है।

ये भी पढें- यूपी, राजस्थान और झारखंड में लू का खतरा बढ़ेगा

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें