भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में लू चलने की चेतावनी दी है। पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 15 मई तक लू का असर रह सकता है। झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में 13 से 15 मई के बीच लू चलने की संभावना है। तापमान बढ़ने के कारण लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
13 मई को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इन इलाकों में मॉनसून की प्रगति के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।
आने वाले 5 दिनों में पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। साथ ही, पश्चिम, मध्य और दक्षिणी भारत में भी बारिश के आसार हैं। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में 14 से 16 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
उत्तर भारत में आंधी और तेज हवाएं: मौसम विभाग ने पंजाब में आज का मौसम, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में तेज हवाएं और धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया है। 16 और 17 मई को हिमाचल प्रदेश में भी हवाएं 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। इन इलाकों में रहने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
कई राज्यों में तापमान बढ़ने का अनुमान: IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले 5 दिनों में तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। पूर्वी भारत में तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन बाद में 2-3 डिग्री गिर सकता है। महाराष्ट्र और गुजरात में भी तापमान 2-5 डिग्री तक बढ़ सकता है।
ये भी पढें- उत्तर भारत के कई राज्यों में बदलेगा मौसम