उत्तर भारत में मौसम का स्वरूप अगले कुछ दिनों में बदलने वाला है। कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होगी, तो कहीं तेज गर्मी लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के लिए क्षेत्रीय पूर्वानुमान और चेतावनियां जारी की हैं।
प्रदेश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच सकता है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
बिहार में फिलहाल लू की स्थिति बनी रहेगी। पटना समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकता है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन गर्मी का प्रभाव मुख्य रूप से बना रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना: दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कल आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
राजस्थान में गर्मी और धूल भरी आंधी: राजस्थान में इस समय अत्यधिक गर्म मौसम रहेगा। कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने धूल भरी हवाओं की चेतावनी जारी की है।
ये भी पढें- मानसून की जल्द दस्तक: मध्यप्रदेश में 15 जून से बारिश के आसार