• होम
  • Mustard rate today: आज का सरसों रेट उत्तर प्रदेश में (11 मई,...

Mustard rate today: आज का सरसों रेट उत्तर प्रदेश में (11 मई, 2025) – तुरंत जानें मंडी दाम

आज का सरसों का भाव
आज का सरसों का भाव

किसान भाइयों, सरसों मंडी भाव जानना आज के समय में आपके लिए बेहद अहम हो गया है, खासकर तब जब बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। टुडे मंडी भाव की बात करें तो उत्तर प्रदेश की कई मंडियों में सरसों की अच्छी क्वालिटी को जहां एमएसपी (₹5950/क्विंटल) से भी ज्यादा दाम मिले, वहीं कुछ जगहों पर भाव इससे थोड़े नीचे रहे।  दिलचस्प बात यह रही कि कई मंडियों में सीमित आवक के बावजूद भाव मजबूत बने रहे, जिससे यह साफ है कि बाजार में अभी भी सरसों की ठोस मांग बनी हुई है। ऐसे में अगर आप भी सरसों बेचने की योजना बना रहे हैं, तो यह लेटेस्ट मंडी प्राइस आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

आइए जानते हैं मंडीवार आज के ताज़ा रेट- ताकि आप सही समय और सही स्थान का चुनाव कर अपनी फसल का पूरा मुनाफा कमा सकें।

बराबंकी मंडी में सरसों का भाव Mustard rate in Barabanki Mandi:

बराबंकी मंडी में आज सरसों की 5.6 टन आवक रही। यहां सरसों के भाव लगभग एमएसपी के आसपास ही रहे। न्यूनतम भाव ₹5920 और अधिकतम ₹6020 प्रति क्विंटल रहा। और मॉडल भाव  ₹5970 दर्ज किया गया, जो किसानों के लिए संतोषजनक रहा। 

बुलंदशहर मंडी में सरसों का भाव Mustard price in Bulandshahr Mandi:

बुलंदशहर मंडी में आज 5 टन लोही ब्लैक किस्म की सरसों आई। इस मंडी में भाव थोड़ा बेहतर रहे ₹6200 से ₹6330 प्रति क्विंटल, और मॉडल भाव ₹6290 रहा। अच्छी क्वालिटी और मांग के चलते यहां एमएसपी से ऊपर की बिक्री दर्ज की गई।

छर्रा मंडी में सरसों का भाव: छर्रा मंडी में आज सरसों (ब्लैक किस्म) की 8.5 टन आवक हुई। यहां के भाव थोड़े दबाव में दिखे और ₹5850 से ₹5950 प्रति क्विंटल के बीच रहे। और मॉडल भाव ₹5900 रहा, जो एमएसपी से थोड़ा कम है।

जगनेर मंडी में सरसों का भाव: जगनेर मंडी में आज 6 टन सरसों आई। यहां के दाम भी एमएसपी से कुछ कम रहे ₹5700 से ₹5900 प्रति क्विंटल के बीच। मॉडल भाव ₹5800 रहा, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि शायद गुणवत्ता औसत रही हो।

मुगराबादशाहपुर मंडी में सरसों का भाव: मुगराबादशाहपुर मंडी में आज सिर्फ 0.1 टन सरसों की आवक दर्ज की गई, लेकिन भाव मजबूत रहे। यहां सरसों ₹5910 से ₹6110 प्रति क्विंटल बिकी और मॉडल भाव ₹6010 रहा। सीमित आवक के कारण कीमतों में स्थिरता रही। 

शाहगंज मंडी में सरसों का भाव: शाहगंज मंडी में आज सरसों की 3 टन आवक हुई। भाव यहां भी एमएसपी के आसपास रहे ₹5950 से ₹6040 प्रति क्विंटल और मॉडल भाव ₹6010 रहा। इस मंडी में व्यापार संतुलित और स्थिर रहा।

सुझाव: यदि आपके पास उच्च गुणवत्ता वाली सरसों है, तो बुलंदशहर मंडी में बिक्री करना लाभकारी हो सकता है। वहीं, औसत गुणवत्ता की सरसों के लिए बाराबंकी मंडी एक अच्छा विकल्प हो सकती है। साथ ही, स्थानीय मंडियों के भावों की जानकारी नियमित रूप से प्राप्त करते रहें, ताकि आप सही समय पर सही निर्णय ले सकें।

ये भी पढें- आज का तरबूज का भाव

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें