• होम
  • Weather Update: महाराष्ट्र में जल्द दस्तक देगा मॉनसून, भारी...

Weather Update: महाराष्ट्र में जल्द दस्तक देगा मॉनसून, भारी बारिश का अलर्ट जारी, उत्तर भारत में लू से मिल सकती है राहत

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

मुंबई में इस बार मॉनसून 11 जून से पहले पहुंच सकता है, वहीं महाराष्ट्र के कोंकण और मध्य हिस्सों में 19 से 25 मई के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने के संकेत हैं और कुछ जिलों में तेज हवा, बारिश व लू से राहत की संभावना है।

मुंबई में जल्द पहुंचेगा मॉनसून Monsoon to Arrive Soon in Mumbai:

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस बार मुंबई में मॉनसून सामान्य तारीख से पहले यानी 11 जून से पहले ही पहुंच सकता है। केरल में मॉनसून के 27 मई को पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद महाराष्ट्र में जून के पहले सप्ताह में बारिश शुरू हो सकती है।

रविवार को मुंबई के सांताक्रूज़ केंद्र पर अधिकतम तापमान 34.2°C और न्यूनतम 26.6°C दर्ज किया गया। आने वाले 48 घंटों में तापमान 33°C और 27°C के बीच रह सकता है, साथ ही बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश की संभावना है।

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी
आईएमडी ने 19 से 25 मई के बीच कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव, पेड़ों के गिरने और ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। लोगों को बाहर निकलने से पहले मौसम और ट्रैफिक अपडेट चेक करने की सलाह दी गई है।

उत्तर भारत में गर्मी के साथ बदलेगा मौसम
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में गर्मी का असर बना हुआ है। दिल्ली में तापमान 40-41°C तक पहुंच सकता है। 21 और 22 मई को तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में अगले 24 घंटों में मौसम में बदलाव संभव है। यूपी में 19 से 23 मई तक कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बूंदाबांदी हो सकती है। तराई क्षेत्रों में चल रही पुरवाई अब पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भी असर दिखाएगी।
इस दौरान कुछ जिलों को लू से राहत मिल सकती है, जिनमें गोरखपुर, बस्ती, लखीमपुर खीरी, मेरठ, मथुरा, आगरा, बरेली और आसपास के इलाके शामिल हैं।

ये भी पढें-  बिहार, यूपी और एमपी में मौसम का कहर

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें