• होम
  • Sarso ka rate: 30 अप्रैल 2025: राजस्थान में सरसों के दाम क्य...

Sarso ka rate: 30 अप्रैल 2025: राजस्थान में सरसों के दाम क्या रहे? जानें ताज़ा मंडी भाव

सरसों का मंडी भाव आज का
सरसों का मंडी भाव आज का

किसान भाइयों,
राजस्थान में सरसों की कटाई अब अपने अंतिम दौर में है और किसान तेजी से अपनी फसल को मंडियों में ला रहे हैं। 30 अप्रैल 2025 को राज्य की प्रमुख मंडियों में सरसों की अच्छी खासी आवक देखी गई, जिससे बाजार में हलचल बनी रही। जहां कुछ मंडियों में सरसों के दाम किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले थे, वहीं कुछ स्थानों पर भाव अपेक्षा से कम भी रहे।
लेटेस्ट मंडी प्राइस में यह फर्क मंडी दर मंडी देखने को मिला। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि किस मंडी में सरसों के भाव सबसे अच्छे रहे, तो आइए जानते हैं, आज की पूरी मंडी भाव रिपोर्ट, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है।

बस्सी मंडी में सरसों का भाव Mustard Prices in Bassi Mandi:

बस्सी मंडी में आज 9.4 टन सरसों की आवक दर्ज की गई। यहां सरसों के भाव ₹5551 से ₹6050 प्रति क्विंटल के बीच रहे, जबकि मॉडल भाव ₹5800 प्रति क्विंटल रहा। यह भाव किसानों को राहत देने वाले माने जा सकते हैं क्योंकि पिछले सप्ताह की तुलना में यह दर थोड़ी बेहतर रही।  

जोधपुर (ग्रेन) मंडी में सरसों का भाव: जोधपुर (ग्रेन) मंडी में आज सरसों की आवक सिर्फ 1.5 टन रही, जिससे यह स्पष्ट है कि इस क्षेत्र में या तो कटाई कम हुई है या किसान स्टॉक रोककर बैठे हैं। यहां सरसों के भाव ₹5200 से ₹5500 प्रति क्विंटल तक रहे और मॉडल भाव ₹5350 प्रति क्विंटल रहा। सीमित आवक होने के बावजूद दाम कुछ हद तक दबे हुए नज़र आए। 

सिकरी मंडी में सरसों का भाव: सिकरी मंडी में आज की सबसे बड़ी आवक रही – 172 टन। इतनी भारी मात्रा में फसल की आवक के बावजूद यहां भाव ₹5620 से ₹5960 के बीच रहे। और  मॉडल भाव ₹5825 प्रति क्विंटल रहा जो अच्छी गुणवत्ता की फसल के लिए उचित माना जा सकता है। इस मंडी में किसान काफी संख्या में पहुँचे, जिससे माहौल भी काफ़ी सक्रिय रहा।  

झालारापाटन मंडी में सरसों का भाव: झालारापाटन मंडी में आज की दूसरी सबसे बड़ी आवक रही – कुल 67.1 टन। यहां सरसों का न्यूनतम भाव ₹5370 और अधिकतम ₹5906 प्रति क्विंटल रहा। जबकि मॉडल भाव ₹5771 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। 

श्री करणपुर मंडी में सरसों का भाव: श्री करणपुर मंडी में आज 43.8 टन सरसों आई। यहां सरसों के भाव ₹5300 से ₹5592 प्रति क्विंटल के बीच रहे, और मॉडल भाव ₹5400 दर्ज हुआ। यहां की मंडी में भाव थोड़े कम रहे, जिसका कारण हो सकता है कि यहाँ की फसल की गुणवत्ता अन्य मंडियों की तुलना में थोड़ी हल्की हो। 

सूरतगढ़ मंडी में सरसों का भाव: सूरतगढ़ में आज 50 टन सरसों की आवक रही। यहां सरसों के भाव ₹5300 से ₹5666 के बीच रहे, और  मॉडल भाव ₹5515 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। 

किसानों के लिए सुझाव:
• अच्छी क्वालिटी की सरसों को अभी बेचना फायदेमंद हो सकता है, खासकर जब मंडियों में भाव संतुलन में हैं।
• बड़ी मंडियों में आवक बढ़ने से भावों पर दबाव पड़ सकता है, इसलिए सही समय का चयन करें।
• फसल को साफ-सुथरी और सूखी स्थिति में बेचें ताकि ऊंचे दाम मिलें।

ये भी पढें- तरबूज के दामों में ज़बरदस्त उठा-पटक – जानिए कहां पहुंचा ₹2000 क्विंटल तक रेट और कहां रहा सबसे कम?

लेटेस्ट
khetivyapar.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण जानकारी WhatsApp चैनल से जुड़ें